New Vande Bharat Express : पहली बार ट्रैक पर दौड़ी ऑरेंज रंग वाली नई वंदे भारत ट्रेन, फीचर्स में हुए कई बदलाव, यहाँ देखिए पहली झलक
Khari Khari News :
New Vande Bharat Express : भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस अब आपको बदले हुए रंग में दिखेगी। अब ट्रेन का रंग बदल कर नारंगी और ग्रे कर दिया गया है। इस नारंगी रंग वाली वंदे भारत को हाल ही में पटरियों पर पहली बार उतारा गया है। जिसके बाद अब लोग भगवे रंग की वंदे भारत ट्रेन से सफर कर सकेंगे। जानकारी के मुताबिक, अभी भगवा रंग की ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है। सफलतापूर्वक ट्रायल के बाद इसे पटरियों पर दौड़ाना शुरू किया जायेगा। रेलवे की चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा बनाई गई नई 8 कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस नारंगी और ग्रे रंग की है। वंदे भारत ट्रेन के रंग के अलावा इसके फीचर्स में भी बदलाव किया गया है।
वंदे भारत ट्रेन में लगे चीते के लोगों में बदलाव किया गया है। साथ ही इसके फीचर्स में करीब 25 बदलाव किए गए। सीट को पहले से अधिक आरामदायक और गद्देदार बनाया गया है। वॉशबेसिन की गहराई बढ़ाई गई है। सीट का रिक्लाइनिंग ऐंगल बढ़ाया गया है। हालांकि ये कब किस रूट पर चलेगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।चार्जिंग पॉइंट को भी सुव्यवस्थित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2018 को लाल किले से दिए भाषण में 75 वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू किए जाने का ऐलान किया था। हालांकि पहली वंदे भारत ट्रेन 15 फरवरी 2019 में शुरू हो गई थी। अब तक 25 वंदे भारत ट्रेनें चलाई जा चुकी हैं।
ये भी पढ़ें : Amit Shah MP Visit : गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे भोपाल, BJP शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड किया पेश
ये भी पढ़ें : Chandrayaan-3 Update : चंद्रयान-3 ने एक और पड़ाव किया पार, अब चंद्रमा सिर्फ 25 किमी दूर, उलटी गिनती शुरू
ये भी पढ़ें : Pakistan Bus Fire : पाकिस्तान में बड़ा हादसा, चलती बस में लगी भीषण आग, 30 लोगों की जलकर दर्दनाक मौत, अन्य कई लोग झुलसे
Connect with Us on | Facebook