MP News : MP के सीहोर में 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिरी ढाई साल की मासूम, JCB और पोकलेन मशीन की मदद से खुदाई जारी

 | 
MP News

Khari Khari News :

MP News : मध्य प्रदेश के सीहोर जिले से एक दिल दहला देने वला मामला सामने आया है। जहां जिले के मुंगावली गांव में खेलते समय खेत में बोरवेल में ढाई साल की बच्ची लगभग 300 फीट गहरे बोरवेल के गड्ढे में गिर गई है। बच्ची लगभग 25 फीट की गहराई पर फंसी हुई थी। उसे सुरक्षित निकालने के लिए JCB और पोकलेन मशीन की मदद से खुदाई की जा रही है। बच्ची को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

MP News

जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के मंडी थाना क्षेत्र के मुंगावली गांव में दोपहर करीब दो बजे हुई। बच्ची की पहचान सृष्टि कुशवाहा के रूप में हुई है। बच्ची को ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। सीहोर कलेक्टर ने बताया कि, हम लगातार जमीन की खुदाई कर रहे हैं। हमें 30 फीट की गहराई तक पहुंचना है। हम कुछ ही घंटों में बच्ची के स्तर तक पहुंच जाएंगे। उसके बाद NDRF की टीम द्वारा हॉरिजॉन्टल ड्रिलिंग की जाएगी और बच्चे को बचा लिया जाएगा। उन्होंने कहा, हम लड़की को ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं।

MP News

जानकारी के अनुसार, बच्ची खेलते-खेलते खेत में बने बोर के पास पहुंच गई और उसमें गिर गई। वह उसमें करीब 25 से 30 फीट तक फंसी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन टीम के साथ मौके पर पहुंच गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) ने कहा, ढाई साल की बच्ची श्रृष्टि कुशवाहा बोरवेल में गिर गई है। दो महीने पहले ही गोपाल कुशवाह ने अपने खेत में बोर खनन कराया था, लेकिन पानी नहीं निकलने पर गोपाल कुशवाह ने बोल यूं ही खुला छोड़ दिया था।

हम पर्याप्त सामान लेकर मौके पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, बच्ची को जल्द से जल्द बचाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। अब तक 22 फीट खोदा है और लड़की लगभग 25 से 30 फीट पर फंसी हुई है। लड़की को लगातार ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें : WTC Final 2023 : आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा महामुकाबला, किसकी होगी जीत ! जाने पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन

Connect with Us on | Facebook 

National

Politics