Monsoon Update : तेजी से आगे बढ़ रहा मानसून ! पिछले 24 घंटों में केरला में अच्छी बारिश, कल कर्नाटक और तमिलनाडु में देगा दस्तक
Khari Khari News :
Monsoon Update : दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने आखिरकार केरल पर कल दस्तक दे ही दी थी और अब यह 2 दिनों में तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों को कवर करेगा।
जानकारी के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने केरल में अपने तय समय से एक हफ्ते बाद दस्तक दे दी है। हालांकि बारिश उतनी तेज नहीं हुई है, जितनी इस दौरान आमतौर पर देखने को मिलती है। केरल के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है और यह शनिवार यानी कल तक कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। दक्षिण तमिलनाडु के कुछ इलाकों में मानसूनी बारिश शुरू भी हो गई है।
पिछले 24 घंटों में केरल में अच्छी बारिश देखी गई। कोझीकोड में 74 मिमी बारिश, पुनालुर में 59 मिमी, त्रिशूर में 26 मिमी, तिरुवनंतपुरम में 21 मिमी और वालपराई में 13 मिमी बारिश दर्ज की गई। केरल के बाद मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह शनिवार तक कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंचेगा। दूसरी ओर, दक्षिण तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मॉनसून की बारिश शुरू हो गई है। अगले दो दिनों में मानसून पूरे तमिलनाडु और उत्तर पूर्व राज्यों को कवर करेगा।
मौसम विभाग के अनुसार, मानसून 10 जून तक दक्षिण से बढ़ते हुए महाराष्ट्र पहुंचेगा। फिर पूर्वोत्तर के राज्यों को कवर कर पश्चिम बंगाल से बिहार की तरफ बढ़ेगा। 15 जून तक मानसून की वजह से गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पूरे बिहार में बारिश शुरू हो जाएगी।
इन स्थानों पर आंधी-तूफान, भारी बारिश के असार
मौसम विभाग ने शुक्रवार को कहा, अगले 36 घंटे में बाइपार्जॉय तेज हो सकता है। इसका असर मुंबई, गोवा, कर्नाटक, उत्तरी केरल के तटीय इलाकों में देखा जा सकता है। इस दौरान आंधी और भारी बारिश की भी संभावना है। मुंबई के साथ ही गुजरात में भी मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है।
IMD के अनुसार, देश के पूर्वी हिस्सों में अगले तीन से चार दिन तक गर्मी बढ़ेगी। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी यूपी, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं उत्तर-पश्चिम भारत यानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, पश्चिमी यूपी में भी अगले 5 दिन तक तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।
देश की राजधानी दिल्ली में पिछले कल अधिकतम तापमान 42 डिग्री के पार पहुंच गया। हालांकि दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तेजी से तापमान बढ़ने के आसार हैं और लोगों को गर्मी सता सकती है।
ये भी पढ़ें : Jharkhand News : कोयला खदान धंसने से बड़ा हादसा, 3 की मौत, कई लोगों के फंसने की आशंका, बचाव अभियान जारी
ये भी पढ़ें : Delhi News : दिल्ली में बाइक टैक्सी बैन पर SC ने दिल्ली सरकार की याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब, 12 जून को होगी अगली सुनवाई
ये भी पढ़ें : Wrestler Protest : इंटरनेशनल रेफरी ने किया बड़ा खुलासा, बोले- ब्रजभूषण सिंह को उनके बगल में खड़े देखा था, वह पहलवान को से छू रहे थे, वे कुछ असहज नज़र आई
ये भी पढ़ें : Amarnath Yatra 2023 : कैसी होगी सुरक्षा और सुविधाएं ! अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे गृह मंत्री अमित शाह
ये भी पढ़ें : Manipur Violence : मणिपुर में विधायक के घर के बाहर बम फेंककर भागे दो बाइक सवार बदमाश, विस्फोट में उड़ा गेट
Connect with Us on | Facebook