Monsoon Session 2023 : राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, अधिसूचना जारी, कांग्रेस नेता मानसून सत्र के बचे हुए सत्र में बनेंगे संसद का हिस्सा

 | 
Monsoon Session 2023

Khari Khari News :

Monsoon Session 2023 : मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आज सोमवार का दिन कांग्रेस के लिए बेहद खास है, क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल हो गई। लोकसभा सचिवालय की ओर से इसे लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई। पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में उनकी सजा पर रोक लगा दी थी। इसी के साथ उनके संसद में वापसी का रास्ता साफ हो गया था। राहुल 2019 लोकसभा चुनाव में केरल के वायनाड से चुनाव जीते थे। अदालत ने 4 अगस्त को मामले में गांधी की दोषसिद्धि पर रोक लगा दी थी, जिससे केरल के वायनाड से लोकसभा सांसद के रूप में उनकी बहाली का रास्ता साफ हो गया था।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल करने पर संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद ने जोशी ने कहा, स्पीकर ने आज फैसला लिया, हमने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया है और सुप्रीम कोर्ट का आदेश मिलने के तुरंत बाद हमने इसे बहाल कर दिया है। लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना जारी होने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे समेत INDIA गठबंधन के नेताओं ने खुशी जाहिर की। राहुल गांधी मानसून सत्र के बचे हुए सत्र में संसद का हिस्सा होंगे, वह अविश्वास प्रस्ताव पर भी चर्चा में भाग लेंगे।

इस साल की शुरुआत में, राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने दोषी ठहराया था और 2019 के एक भाषण के लिए दो साल की जेल की सजा सुनाई थी, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी के उपनाम को दो भगोड़े व्यापारियों के साथ जोड़ा था, यह टिप्पणी करते हुए कि कैसे "चोरों" ने एक ही उपनाम साझा किया था। भाजपा के विधायक और गुजरात के पूर्व मंत्री पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ यह कहने के लिए मानहानि का मुकदमा दायर किया था कि सभी चोरों का उपनाम मोदी कैसे हो सकता है?

अब 26 पार्टियां 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए हाथ मिला रही हैं। विपक्षी दलों ने नए नाम इंडिया या भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन के तहत चुनाव में पीएम मोदी का मुकाबला करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि यह नाम "भारत के विचार" के लिए उनकी लड़ाई का प्रतीक है जिस पर हमला किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता शुरू, दिल्ली सेवा बिल आज राज्यसभा में पेश होगा, दोनों सदन में हंगामे के पूरे आसार

ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : आज लोकसभा में दिल्ली सेवा बिल पर होगी चर्चा, बीजेपी ने सभी सांसदों से उपस्थित रहने की अपील की

Connect with Us on | Facebook


 

National

Politics