लंदन में भारतीय मिशन के बाहर फिर से खालिस्तानी समर्थकों का प्रदर्शन, दूर ही रोके गए प्रदर्शनकारी तो पुलिस पर स्याही और अंडे फेंके

 | 
London High Commission

Khari KHari News :

London High Commission : ब्रिटेन की राजधानी लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर जमकर बवाव हुआ है। बैरिकेड तोड़ने की भी कोशिश हुई है। पिछले दिनों भी खालिस्तान समर्थकों ने इसी तरह हिंसक प्रदर्शन किया था। जानकारी के मुताबिक, खालिस्तान समर्थकों के बढ़ते विरोध के बीच बुधवार को लंदन में भारतीय हाईकमीशन भवन में एक बड़ा तिरंगा फहराया गया। 

22 मार्च को, जब 2,000 से अधिक खालिस्तानी समर्थक फिर से इमारत के सामने आए, तो हाईकमीशन की टीम इमारत की छत पर खड़ी हो गई और छत के किनारे को राष्ट्रीय ध्वज से ढक दिया। जब से भारत में अमृतपाल के खिलाफ पंजाब पुलिस पड़ी है, अमेरिका, कनाडा और लंदन में खालिस्तान समर्थक सक्रिय हो गए हैं। उनकी तरफ से लगातार विरोध प्रदर्शन किता जा रहा है। 

जानकारी के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने मेट्रो पुलिस पर स्याही, पानी की बोतलें और अंडे फेंके। हालांकि पुलिस ने उन्हें बिल्डिंग से कुछ दूर ही रोक लिया। बुधवार को उच्चायोग के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग शामिल हुए। इनमें से कई के हाथों में खालिस्तानी झंडे थे। वे भारत में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को खत्म करने की मांग कर रहे थे। 

भारत ने रविवार की घटना का कड़ा विरोध किया। इसके बाद बुधवार को लंदन मेट्रो पुलिस ने यहां सुरक्षा कड़ी कर दी है। जगह-जगह बेरिकेडिंग कर दी गई थी। रविवार को लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तानी विरोध प्रदर्शन के दौरान कोई सुरक्षा नहीं थी। इससे प्रदर्शनकारियों को ज्यादा मौका मिला था।

ये भी पढ़ें : Tamil Nadu News : तमिलनाडु में बड़ा हादसा, पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 8 लोगों की मौत, इतने हुए घायल 

ये भी पढ़ें : Bihar CM : बिहार के सीएम को धमकी देने वाला धरा गया VVIP स्टेट से, व्हाट्सएप पर दी थी नीतीश कुमार को खतरनाक धमकी

ये भी पढ़ें : Punjab News : हुलिया बदलकर भाग निकला अमृतपाल, छोटी दाढी करवाकर बाइक के जरिए निकला चोर रास्ते

ये भी पढ़ें : Haryana News : दिल्ली से अमृतसर जा रहे थी 'शान-ए-पंजाब', चलती ट्रेन के 8 डिब्बे अलग 

ये भी पढ़ें : PM Modi : दिल्ली में पीएम मोदी के खिलाफ लगाए गए आपत्तिजनक पोस्टर 100 FIR दर्ज, 6 गिरफ्तार

ये भी पढ़ें : Earthquake : 6.6 तीव्रता के भूकंप से मची दहशत, पूरे उत्तर भारत में आए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में था केंद्र 

Connect with Us on | Facebook

National

Politics