Kerala Crime News : केरल में 17 साल की प्रेमिका ने 7 महीने बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, दुष्कर्म के आरोप में बॉयफ्रेंड समेत 5 लोग गिरफ्तार
![Kerala Crime News](https://kharikharinews.com/static/c1e/client/91175/uploaded/e22b636222e134e601f47f854b8f51d5.jpg)
Khari Khari News :
Kerala Crime News : केरल से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़की से उसके बॉयफ्रेंड सहिक कई लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया। जानकारी के अनुसार, मामला केरल के अडूर का है। बार-बार यौन उत्पीड़न और गैंग रेप के इस मामले में पुलिस ने पीड़िता के प्रेमी सहित 5 लोगों को अरेस्ट किया गया है। लड़की का प्रेमी सुमेश (19) के अलावा उसका दोस्त शक्ति (18), अनूप (22), अभिजीत (20) और अरविंद (28) शामिल हैं।
यह मामला जिला बाल कल्याण समिति के परामर्श सत्र के दौरान सामने आया जिसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कहा कि अडूर में पिछले दिसंबर से एक नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न और सामूहिक रेप के आरोप में पांच युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में कई मामले दर्ज किए हैं क्योंकि 17 वर्षीय लड़की के साथ उसके दोस्त और उसके परिचितों ने कई बार दुष्कर्म किया था और हाल ही में जून में उसके प्रेमी द्वारा दुष्कर्म किया गया था।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने कहा, हमने तुरंत उसका बयान दर्ज किया, उसकी मेडिकल जांच के तहत मामले दर्ज किए। पुलिस ने मामले में सामूहिक दुष्कर्म समेत चार मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दुष्कर्म की पहली घटना पिछले साल दिसंबर में हुई थी जब लड़की से दोस्ती करने वाले शक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। बाद में लड़की के करीबी बने अनूप ने भी उसका यौन उत्पीड़न किया।
पुलिस ने कहा कि शक्ति बाद में अनूप, अभिजीत और अरविंद को अपने घर ले गई और वहां अरविंद को छोड़कर सभी ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।मामला जुलाई के पहले सप्ताह में दर्ज किया गया था। सुमेश को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बाकी आरोपियों को शनिवार रात और रविवार सुबह पकड़ लिया।
ये भी पढ़ें : Haryana News : सिरसा में दर्दनाक हादसा, वाटर टैंक में डूबने से दो मासूम सगे भाइयों की मौत, जाने कैसे हुआ हादसा
ये भी पढ़ें : Wimbledon Winner 2023 : कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को हराकर खिताब जीता
Connect with Us on | Facebook