Jharkhand Muharram Accident : झारखंड में मोहर्रम के जुलूस में बड़ा हादसा, हाइटेंशन तार की चपेट में आया मोहर्रम जुलूस, 13 लोग झुलसे, 4 की मौत

 | 
Jharkhand Muharram Accident

Khari Khari News :

Jharkhand Muharram Accident : मोहर्रम का महीना इस्लामिक कैलेंडर का पहला महीना होता है। यह महीना इस्लाम धर्म में शिया और सुन्नी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ये इस्लाम धर्म का प्रमुख दिन होता है। कहा जाता है कि मोहर्रम के महीने में हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी। हजरत इमाम हुसैन इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद साहब के छोटे नवासे थे। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मोहर्रम 10वें दिन को लोग मातम के रूप में मनाते हैं। जिसे आशूरा कहा जाता है। 

आशूरा के दिन शिया समुदाय के लोग  ताजिया निकालते हैं और मातम मनाते हैं। इराक में हजरत इमाम हुसैन का मकबरा है, उसी मकबरे की तरह का ताजिया बनाया जाता है और जुलूस निकाला जाता है। यह हर साल निकला जाता है। ऐसे में इस बार झारखंड के बोकारो में मोहर्रम के जुलूस के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। शनिवार सुबह मुहर्रम का जुलूस निकालने के दौरान 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से कुल 13 लोग बुरी तरह झुलस गए जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।  

जानकारी के मुताबिक, बोकारो के बेरमो इलाके के में घटना सुबह करीब 6:00 बजे हुई। सभी मुहर्रम में ताजिया लेकर जा रहे थे इस दौरान सभी 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आए और खतरनाक करंट से झुलस गए। लोगों ने तत्काल सभी घायलों को अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें : Weather Updates : हरियाणा और पंजाब में भारी बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट, भाखड़ा-पौंग डैम में आज छोड़ा जाएगा 98 हजार क्यूसेक पानी 

Connect with Us on | Facebook 

National

Politics