India-Australia 4 Test Score : भारत को तीसरा बड़ा झटका, शुभमन गिल सबसे बड़ी टेस्ट पारी खेल आउट, 235 गेंद पर 12 चौके, 1 छक्के की मदद से 128 रन

 | 
India-Australia 4 Test Score

Khari khari News : 

India-Australia 4 Test Score : टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। आज तीसरे दिन का खेल जारी है।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने पहली पारी में दो विकेट पर 225 रन बना लिए हैं।

शुभमन गिल और विराट कोहली की जोड़ी नाबाद है। गिल टेस्ट करियर का दूसरा शतक पूरा कर चुके हैं, उन्होंने तीन महीने के अंदर 5वां शतक जमा दिया है। चेतेश्वर पुजारा 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें टॉड मर्फी ने LBW किया। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 हजार रन बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। पुजारा से पहले कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए। भारतीय बल्लेबाजों ने 36/0 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी।  

चाय से पहले आखिरी ओवर में चेतेश्वर पुजारा के आउट होने से पहले गिल ने तिहरे आंकड़े तक पहुंचने के लिए 194 गेंदें लीं। बीच में गिल के साथ विराट कोहली आए, और बेहतरीन टच में दिखे। शुभमन गिल ने 194 गेंदों पर टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। उन्होंने टॉड मर्फी की गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से चौका लगाकर शतक पूरा किया। ओवरऑल यह उनका सातवां अंतरराष्ट्रीय शतक रहा। वनडे में शुभमन चार और टी20 में एक शतक लगा चुके हैं। 

शुभमन ने टेस्ट करियर का पहला शतक बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। भारत का स्कोर फिलहाल एक विकेट पर 180 रन के पार है। चेतेश्वर पुजारा भी अर्धशतक के करीब हैं। 480 रन का पीछा करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 150 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 76 रन और चेतेश्वर पुजारा 34 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों के बीच अब तक 78 रन की साझेदारी हो चुकी है। विराट कोहली और शुभमन गिल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। गिल शतक लगाकर खेल रहे हैं और विराट कोहली भी धीमी शुरुआत के बाद लय पकड़ चुके हैं। 

शुभमन गिल अपने टेस्ट करियर की सबसे बड़ी पारी खेलकर नाथन लियोन की गेंद पर आउट होकर वापस लौटे।  आउट होने पहले उन्होंने 235 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 128 रन बना। 

ये भी पढ़ें  : IND vs AUS : पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 255/4, जानिए क्या है updates !

Connect with Us on | Facebook

 

National

Politics