Haryana Weather Update : हरियाणा में चिलचिलाती धूप से परेशान लोग, भीषण गर्मी में झुलसा रही लू, बाजारों में पसरा सन्नाटा, इन जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना

 | 
Haryana Weather Update

Khari Khari News :

Haryana Weather Update : हरियाणा में इस भीषण गर्मी से लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेज गर्मी के कारण लू से लोगों का शरीर झुलस रहा है। केवल मानव ही नहीं, इस भीषण गर्मी से पशु-पक्षी भी छाया और पानी की तलाश में भटक रहे हैं। कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है, जिस के कारण अब गर्मी से तन झुलसाने लगा है दिन का पारा 38 डिग्री पर पहुंच गया है। रात का तापमान 22 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार से मौसम में बदलाव की उम्मीद है। शुक्रवार से बारिश के आसार हैं।  

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन तक अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की बढ़ोतरी होगी। यह 44 डिग्री तक पहुंच सकता है। जिस तरह का मौसम चल रहा है, उसमें 10 व 11 जून को भी सुबह और रात के समय अंधड़ व गरज चमक देखने को मिलेगी। 10 जून से प्री मानसून के आने की संभावना है। 

महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, हिसार, सिरसा व फतेहाबाद में फिलहाल 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चली और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी हुई। इस बीच प्रदेश में पारा रात को 1.7 डिग्री तक बढ़ गया। अब यह सामान्य के करीब बना हुआ है। एक बार फिर शुष्क और गर्म हवाएं चलेंगी। इस कारण 15 जून के दौरान थोड़े समय के लिए भीषण गर्मी देखने को मिलेगी। इस दौरान पारा 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है। 

हरियाणा के कुछ जिलों में आंधी व बूंदाबांदी सुबह या रात के समय देखी जाएगी। दोपहर के समय तो तापमान 2 डिग्री तक बढ़ेगा। मानसून के तेजी से बढ़ने के साथ ही  हरियाणा में 1-2 दिन में प्री मानसून की बारिश की संभावना बन सकती है। हालांकि 11 जून को कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है।

ये भी पढ़ें : Manipur Violence : मणिपुर में विधायक के घर के बाहर बम फेंककर भागे दो बाइक सवार बदमाश, विस्फोट में उड़ा गेट

Connect with Us on | Facebook

National

Politics