Gyanvapi Survey : ज्ञानवापी में सर्वे का आज चौथा दिन, मुस्लिम पक्ष ने फिर दी बायॅकाट की चेतावनी, काशी विश्वनाथ में भीड़ के कारण हुई देरी

 | 
Gyanvapi Survey
- ASI सर्वे के समय में हुआ बदलाव

Khari Khari News :

Gyanvapi Survey : वाराणसी की ज्ञानवापी परिसर के ASI सर्वे का काम तेजी से चल रहा है। सर्वे का आज चौथा दिन हैं। सर्वे की प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी है। लेकिन आज बगल के काशी विश्वनाथ मंदिर में भीड़ के कारण काम शुरू होने में तीन घंटे की देरी हुई। सर्वे को लेकर समय में बदलाव सावन के सोमवार को देखते हुए किया गया है, सावन के सोमवार को भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार आते है, श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया  हैं। आज श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ के कारण सर्वेक्षण को निर्धारित समय सुबह 8 बजे से बढ़ाकर 11 बजे तक कर दिया गया है। ASI टीम ने उस क्षेत्र पर बने तीन गुंबदों का सर्वेक्षण किया है जहां नमाज अदा की जाती है। 

सरकारी वकील राजेश मिश्रा ने कहा कि ज्ञानवापी परिसर के सभी तीन गुंबदों और बेसमेंट को रविवार को सर्वे में शामिल किया गया था। उन्होंने कहा, कि रविवार को कवर किए गए स्थानों की मैपिंग, माप और फोटोग्राफी का काम जारी रहेगा। उन्होंने रविवार को कहा था, फोटोग्राफी, मैपिंग और माप का काम हो चुका है और व्यास जी के तहखाने का भी सर्वे किया गया है। सर्वे के काम में और समय लगेगा।

मुस्लिम पक्ष ने रविवार को आरोप लगाया था कि "अफवाहें" फैलाई जा रही हैं कि सर्वे के दौरान एक हिंदू मूर्ति और एक 'त्रिशूल' पाया गया। उन्होंने प्रशासन से ऐसी "अफवाहों" पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा था, ऐसी अफवाहें जनता में उन्माद पैदा कर सकती हैं। प्रशासन को कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा, अगर ऐसे कृत्यों पर काबू नहीं पाया गया तो मुस्लिम पक्ष एक बार फिर सर्वे कार्य का बायॅकाट करेगा। 

हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन ने कहा कि मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है और सर्वेक्षण में पूरा सहयोग किया है। ASI अपना काम सुचारू रूप से कर रहा है। मुस्लिम पक्ष ने कोर्ट के आदेश का पालन किया है और सर्वे में पूरा सहयोग किया है। सर्वे के लिए हर आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा, आगे भी कोर्ट के आदेश के मुताबिक काम जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें : Nuh Violence : नूंह में बुलडोजर एक्शन पर लगा ब्रेक, तोड़फोड़ की कार्रवाई पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, कहा- नहीं होगी तोड़फोड़ 

ये भी पढ़ें : Haryana Violence : निर्दोष हिंदुओं को गिरफ्तारियों के विरोध में हरियाणा में हुई महापंचायत, रिहा करने के लिए पुलिस को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

ये भी पढ़ें : Chandrayaan-3 Updates : चंद्रयान 3 से कुछ ऐसा दिखा चांद का नजारा, चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा की पहली झलक, ISRO ने शेयर की वीडियो

ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, अधिसूचना जारी, कांग्रेस नेता मानसून सत्र के बचे हुए सत्र में बनेंगे संसद का हिस्सा

ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता शुरू, दिल्ली सेवा बिल आज राज्यसभा में पेश होगा, दोनों सदन में हंगामे के पूरे आसार

ये भी पढ़ें : Haryana Crime News : सिरसा में पति ने तीसरी पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या कर शव घर में बने पानी के टैंक में डाला, ये था कारण, जानें पूरा मामला

Connect with Us on | Facebook

National

Politics