Delhi Service Bill : राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर वोटिंग में शामिल हुए पूर्व PM मनमोहन सिंह, संसद में व्हील चेयर पर देख भड़की बीजेपी कहा- बेहद शर्मनाक!

 | 
Delhi Service Bill

Khari Khari News :

Delhi Service Bill : दिल्ली सर्विस बिल सोमवार को राज्यसभा में पेश किया। लोकसभा में पास होने के बाद ये बिल राज्यसभा में पहुंचा था, जहां इसके पक्ष में 131 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में 102 वोट पड़े। इस तरह दिल्ली सर्विस बिल आसानी से दोनों सदनों में पास हो गया। वहीं, दिल्ली सर्विस बिल के पास होने के बीच पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी खूब चर्चा में हो रहें है। पूर्व प्रधानमंत्री को सदन में व्हीलचेयर पर बैठे देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह भी वोटिंग में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 90 साल के मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद में पहुंचे थे। इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। BJP ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया है। 

मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर बैठे थे और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं, जिसमें नेता लोकतंत्र के प्रति समर्पण के लिए पूर्व पीएम की प्रशंसा कर रहे हैं। यह बिल केंद्र सरकार को अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्यों, नियमों और सेवा की अन्य शर्तों सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के मामलों के संबंध में नियम बनाने का अधिकार देता है। कांग्रेस पार्टी ने अपने सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। 

भाजपा ने राज्यसभा सत्र से व्हीलचेयर पर मनमोहन सिंह की एक तस्वीर पोस्ट की और कहा कि कांग्रेस ने एक पूर्व पीएम को व्हीलचेयर पर बैठाए रखा और इसे 'बेहद शर्मनाक' बताया। उन्होंने ट्वीट किया, देश कांग्रेस के इस पागलपन को याद रखेगा! कांग्रेस ने एक पूर्व प्रधानमंत्री को इतनी खराब हालत में भी सदन में देर रात व्हील चेयर पर बैठाए रखा, वह भी सिर्फ अपने बेईमान गठबंधन को जिंदा रखने के लिए! बेहद शर्मनाक! 


ट्वीट का जवाब देते हुए कांग्रेस प्रवक्ता सुरपिया श्रीनेत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर परोक्ष तंज कसते हुए कहा कि आपके 'जुमलेवीर' सदन से भाग रहे हैं जबकि डॉ. सिंह ने लोकतंत्र में आस्था दिखाई है। लेकिन गिद्धों, जितनी कोशिश कर सकते हो करो। सच तो यह है कि सदन में डॉक्टर की उपस्थिति आपके बॉस की कायरता को उजागर करती है। यह है डॉ. साहब की लोकतंत्र में आस्था, और एक आपके जुमलेवीर हैं जो सदन से मुंह छिपाकर भाग रहे हैं। इसे जारी रखो दोस्तों। 


वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री के वोटिंग में हिस्सा लेने पर आम आदमी पार्टी ने उनका शुक्रिया अदा किया है। 'आप' सांसद राघव चड्ढा ने लिखा, आज राज्यसभा में डॉ. मनमोहन सिंह अखंडता की मशाल बनकर खड़े हुए और विशेष रूप से काले अध्यादेश के खिलाफ वोट करने आये। लोकतंत्र और संविधान के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता एक गहन प्रेरणा है। उनके अमूल्य समर्थन के लिए मैं हृदय से उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। धन्यवाद सर।"

I.N.D.I.A ब्लॉक में शामिल विपक्षी दल इस विधेयक के विरोध में हैं। सदन में बिल पर व्यवस्थित बहस देखने को मिली है। मणिपुर की स्थिति पर चर्चा की विपक्ष की मांग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को लेकर संसद के मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा में रोजाना व्यवधान देखा गया है।

ये भी पढ़ें : RBI Monetary Policy Meeting : रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक आज से होगी शुरू, क्या लगातार तीसरी बार स्थिर रहेगा रेपो रेट !

Connect with Us on | Facebook

National

Politics