Delhi News : होली की आड़ में जापानी लड़की के साथ, रंग लगाने के बहाने की ये हरकत, पुलिस ने 3 लड़कों को लिया हिरासत में

Khari Khari News :
Delhi News : राजधानी दिल्ली पहाड़गंड इलाके में होली वाले दिन एक शर्मनाक घटना सामने आई। यहां जापान से आई एक विदेशी महिला के साथ 3 लड़कों ने छेड़छाड़ के अलावा मारपीट भी की। लड़कों ने महिला की इच्छा के बिना उसे जबरदस्ती रंग लगाया। जानकारी के मुताबिक, होली के दिन एक जापानी महिला को परेशान करते देखा जा सकता है, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था जिसमें पुरुषों के एक समूह को महिला पर रंग लगाते और उसके सिर पर अंडे मारते हुए दिखाया गया था। वीडियो में जापानी महिला साफ तौर पर असहज दिख रही थी। जापानी लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले 3 लड़कों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की
इसमें एक आदमी को उसके सिर पर अंडा फोड़ते हुए भी दिखाया गया है। जानकारी के मताबिक, वीडियो होली का है और यहां पहाड़गंज के एक इलाके का है। वीडियो में दिख रही लड़की एक जापानी पर्यटक है जो पहाड़गंज में रह रही थी और शुक्रवार को बांग्लादेश चली गई थी। जानकारी के मुताबिक, अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा था कि लड़कों का एक ग्रुप एक जापानी लड़की के साथ जबरन होली खेल रहा है।
एक लड़के ने लड़की को जबरदस्ती पकड़ा और उसे रंग लगाया। वह नहीं-नहीं बोलती रही, पर लड़के नहीं माने। एक लड़के ने उसके सिर पर अंडा फोड़ दिया। लड़की जैसे ही वहां से निकलने लगी तो एक शख्स ने उसे पकड़ने की कोशिश की। ऐसे में लड़की ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी वीडियो का संज्ञान लिया और दिल्ली पुलिस से मामले में FIR दर्ज करने को कहा।
ये भी पढ़ें : Silicon Valley Bank : अमेरिका में बैंकिंग संकट, सिलिकॉन वैली बैंक पर लगा ताला
ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी की मुसीबतें बढीं, विजिलेंस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
ये भी पढ़ें : CBI Summons Tejashwi Yadav : CBI ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी पर कसा शिकंजा, लैंड 4 जॉब्स मामले में जारी हुआ समन
Connect with Us on | Facebook