Crime News : लिव-इन पार्टनर बना हत्यारा, प्रेमिका समेत 2 मासूम बच्चियों को नदि में फेंका, 13 साल की एक बच्ची ने ऐसे बचाई अपनी जान

Khari Khari News :
Crime News : आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले से एक चौकाने वाली घटना सामने आ रहीं हैं, जहां एक शख्स ने अपनी लिव इन पार्टनर को उसकी 2 बेटियों के साथ पुल से गोदावरी नदी में धक्का दे दिया। जानकारी के मुताबिक, घटना में महिला और उसके एक साल की बेटी गोदावरी नदी में बह गए, जबकि लड़की ने खुद को आश्चर्यजनक रूप से बचा लिया।साहस दिखाते हुए एक 13 वर्षीय लड़की मौत के मुंह से बाहर आ गई।
जानकारी के अनुसार, पुल से धक्का दिए जाने के बाद लड़की प्लास्टिक पाइप से चिपक गई और मदद के लिए पुलिस को बुलाया। घने अंधेरे और नीचे बहती नदी की डरावनी आवाज़ों के बीच, अपनी माँ और सौतेली बहन के बह जाने के बावजूद लड़की ने धैर्य बनाए रखा। पुलिस के अनुसार, लड़की पाइप से चिपकने में कामयाब रही, उसने अपनी जेब से फोन निकाला और 100 नंबर डायल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़की को खतरनाक तरीके से पाइप को पकड़े हुए पाया। पुलिस कर्मियों ने उसे बचाया। पुलिस अधिकारी चौंक रहे थे कि लड़की ने इतनी बहादुरी से कैसे काम किया कि वह एक निश्चित मौत से बच गई।
जानकारी के मुताबिक, उलवा सुरेश मामले का मुख्य आरोपी है। उलवा सुरेश पुप्पाला सुहासिनी के साथ लिव इन में रहता था। सुहासिनी के पति की मौत हो चुकी है। उसे 13 साल की बेटी कीर्तना और एक 1 साल बेटी है। कीर्तना ने बताया कि उलवा सुरेश ने रविवार को मेरी मां, बहन और मुझे लेकर घूमने निकला थे। इसी दौरान उन्होंने पुल से हम तीनों को गोदावरी नदी में धक्का देकर गिरा दिया।
कीर्तना ने बताया कि मैं पुल के बगल में एक प्लास्टिक केबल पाइप के पास गिरी और उसे पकड़ लिया। घटना के दौरान मेरी जेब में मां को मोबाइल था। प्लास्टिक की पाइप से लटकने के दौरान मैंने जेब से फोन निकाला और पुलिस से मदद मांगी। लड़की की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो टीमें बनाईं है। एक टीम लापता 36 साल की सुहासिनी और एक साल के जर्सी की तलाश कर रही है जबकि दूसरी टीम आरोपी सुरेश को गिरफ्तार करने में जुटी है।
Connect with Us on | Facebook