Chandrayaan-3 Updates : चंद्रयान 3 से कुछ ऐसा दिखा चांद का नजारा, चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा की पहली झलक, ISRO ने शेयर की वीडियो

 | 
Chandrayaan-3 Updates

Khari Khari News :

Chandrayaan-3 Updates : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने भारत के तीसरे चंद्रमा मिशन चंद्रयान-3 के कैमरे में कैद हुई चंद्रमा की पहली तस्वीरें जारी की हैं। चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कराने के एक दिन बाद उसे इसके और नजदीक पहुंचाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई। इसरो ने एक ट्वीट में कहा, ‘अंतरिक्षयान ने चंद्रमा के और नजदीक पहुंचने की एक प्रस्तावित प्रक्रिया पूरी कर ली है. इंजनों की ‘रेट्रोफायरिंग’ ने इसे चंद्रमा की सतह के और करीब पहुंचा दिया, यानी अब 170 किलोमीटर गुणा 4,313 किलोमीटर। 


चंद्रमा मिशन अब तक सुचारू रहा है और इसरो को उम्मीद है कि विक्रम लैंडर इस महीने के अंत में 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। भारत का तीसरा मानवरहित चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3' शनिवार को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर गया। चंद्रयान-3 को 22 दिन पहले चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने के लिए प्रक्षेपित किया गया था, जहां अब तक कोई भी देश नहीं पहुंचा है। चंद्रयान-3 को बिना किसी गड़बड़ी के चंद्रमा के करीब लाने वाली आवश्यक प्रक्रिया बेंगलुरु स्थित अंतरिक्ष इकाई से किए जाने के बाद चंद्रयान-3 ने इसरो को संदेश भेजा, मैं चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण महसूस कर रहा हूं। 

जानकारी के मुताबिक, इसरो ने कहा, चंद्रयान को चंद्रमा के और नजदीक पहुंचाने की अगली कवायद 9 अगस्त, 2023 को भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच किये जाने का कार्यक्रम है।’ 17 अगस्त तक तीन और अभियान प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी, जिसके बाद लैंडिंग मॉड्यूल ‘प्रपल्शन मॉड्यूल’ से अलग हो जाएगा। इसके बाद, चंद्रमा की सतह पर उतरने से से पहले लैंडर पर ‘डी-ऑर्बिटिंग’ कवायद को अंजाम दिया जाएगा। इसरो के मुताबिक, यह 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का प्रयास करेगा। 14 जुलाई को लॉन्च होने के बाद से अंतरिक्ष यान ने चंद्रमा की लगभग दो-तिहाई दूरी तय कर ली है और अगले 17 दिन  इसरो के लिए महत्वपूर्ण होंगे। 

ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : राहुल गांधी की संसद सदस्यता बहाल, अधिसूचना जारी, कांग्रेस नेता मानसून सत्र के बचे हुए सत्र में बनेंगे संसद का हिस्सा

ये भी पढ़ें : Monsoon Session 2023 : संसद के मानसून सत्र का आखिरी हफ्ता शुरू, दिल्ली सेवा बिल आज राज्यसभा में पेश होगा, दोनों सदन में हंगामे के पूरे आसार

ये भी पढ़ें : Haryana Crime News : सिरसा में पति ने तीसरी पत्नी को उतारा मौत के घाट, हत्या कर शव घर में बने पानी के टैंक में डाला, ये था कारण, जानें पूरा मामला

Connect with Us on | Facebook

National

Politics