CBSE 10th Result 2023 : CBSE ने जारी किए 10वीं कक्षा के नतीजे, 93.12 प्रतिशत छात्र हुए पास, एक बार फिर लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने मारी बाजी
Khari Khari News :
CBSE 10th Result 2023 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) के 10वीं के स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। क्योंकि आज शुक्रवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट- results.nic.in और cbse.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते है। लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है और उनका पास प्रतिशत 94.25 रहा है। लड़कों का पास प्रतिशत 92.72 रहा है। परीक्षा में कुल 93.12% स्टूडेंट्स पास हुए हैं। CBSE 10वीं के रिजल्ट का 21 लाख से ज्यादा छात्रों को बेसब्री से इंतजार था।
परीक्षा फरवरी और मार्च के महीने में आयोजित की गई थी। 10वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा में दो सब्जेक्ट्स में सप्लीमेंट्री एग्जाम सुधारने की अनुमति दी जाएगी। छात्र अपने रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी का उपयोग करके ऑनलाइन अंक चेक कर सकते हैं। डिजिलॉकर और उमंग एप पर भी नतीजे उपलब्ध होंगे।
ऐसे चेक करें CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट
- CBSE के किसी भी आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
- होम पेज पर CBSE कक्षा 10 रिजल्ट 2023 के लिंक को देखें और फिर उस पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। अपनी साख भरें।
- विवरण जमा करने के बाद, परिणाम आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अपने स्कोर की जांच करें और अन्य विवरणों को सावधानीपूर्वक सत्यापित करें।
- रिजल्ट की एक कॉपी डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट लें।
ये भी पढ़ें : CBSE 12th Result 2023 : 87.33 प्रतिशत स्टूडेंट पास, लड़कियों ने मारी बाजी, CBSE बोर्ड मेरिट लिस्ट नहीं करेगा जारी
ये भी पढ़ें : Haryana Crime News : चोरों की बढ़ी हिम्मत, बैक कर्मी से लूटे 1.21 लाख, बहाने से रुकवाई थी बाइक, 8500 रुपए कैश, ATM और टैब भी छीन ले गए बदमाश, जानिए पूरा मामला
ये भी पढ़ें : Haryana News : सिरसा में जनसंवाद कार्यक्रम स्थल को लेकर पहुंचीं सांसद का सरपंचों ने किया विरोध, सांसद सुनीता दुग्गल ने कहा....
ये भी पढ़ें : IPL 2023 : आईपीएल में टॉप 4 को लेकर उलझ गया गणित, आज का मैच जीतते ही जगह पक्की कर लेगी गुजरात
ये भी पढ़ें : KKR vs RR : राजस्थान रॉयल ने कोलकाता का 13 ओवर में कर दिया सफाया, एकतरफा मैच में 9 विकेट से हराया
Connect with Us on | Facebook