Weather Update Today: आज छोटी दिवाली पर इन राज्यों में बारिश के आसार, जानिए मौसम की पूरी जानकारी

 | 
Weather Update Today 23 october 2022

Weather Update Today :देश में अब फिर मौसम करवट ले  सकता है। लगभग कई हिस्सों में मानसून वापसी करते हुए नजर आ रहा है। वहीं कई राज्यों में फ़िलहाल बारिश जारी है। बारिश चलते ठण्ड ने भी दस्तक दे दी है। वहीं इन त्योहारों का सीज़ंन चल रहा है। मौसम विभान ने बताया कि कई राज्यों में त्योहारों में मजे ख़राब हो सकते हैं और दिवाली के बीच हल्की बारिश हो सकती है। इसी के साथ आज रविवार  23 अक्टूबर को तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों में आज भी बारिश के आसार है। वहीं अगले कई दिन के भीतर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम के हाल बदल सकते है।  

यह भी पढ़ें: Govardhan Puja 2022 : गोवर्धन पूजा का है धार्मिक व पौराणिक महत्व, जानिए गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का महत्व?

यह भी पढ़ें:  Dhanteras 2022 : 22 या 23 अक्टूबर को धनतेरस कब मनाएं? शुभ मुहूर्त, जानिए यम को क्यों किया जाता है दीपदान

इन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने कहा कि आज कर्नाटक में भारी बारिश जारी रहेगी। इसी के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल के कई इलाकों में वर्षा  के आसार जताये है। केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक के कई हिसो में तो 25 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है। मौसम  विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट भी जारी किया हुआ है। मौसम विभाग ने बताया कि 24 अक्टूबर यानी दिवाली के दिन चक्रवाती तूफान आ सकता है। इसके चलते कल से नागालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा, मणिपुर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड सहित कई तटीय राज्यों में तेज बादल गरज के साथ बारिश होने आसार है। इसी  के साथ मौसम विभाग ने 12 राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है।  

 यह भी पढ़ें: Diwali 2022 : त्योहारों पर दूध-मावे खरीदते समय रहें चौकन्ने, ऐसे पहचाने असली है या नकली

दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब 

इसी के साथ  दिवाली से एक दिन पहले, दिल्ली के लोग धुंध भरे आसमान के नीचे जाग गए क्योंकि वायु गुणवत्ता 266 पर समग्र वायु गुणवत्ता  एक्यूआई के साथ "खराब" श्रेणी में रही। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के अनुसार, दिल्ली के समग्र क्षेत्र में एक्यूआई इंडेक्स 266 पर 'खराब' श्रेणी में दिल्ली विश्वविद्यालय क्षेत्र में 'बहुत खराब' श्रेणी में 329, 'खराब' था। रविवार की सुबह मथुरा रोड व लोधी रोड में 293 व 218 पर क्वालिटी। पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर 110 'खराब' और 237 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज किया गया। इस बीच, नोएडा की समग्र वायु गुणवत्ता भी 311 पर एक्यूआई के साथ 'बहुत खराब' श्रेणी में रही। हालांकि, गुरुग्राम में वायु गुणवत्ता 139 के एक्यूआई के साथ 'मध्यम' श्रेणी में रही। 

यह भी पढ़ें : Today Weather Update: यूपी सहित 23 राज्यों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी, इस राज्य में 12वीं तक स्कूल बंद

यह भी पढ़ें : Mulayam Singh Yadav Passed Away: नहीं रहे पॉलिटिक्स के नेता जी, यूपी के पूर्व सीएम 82 वर्षीय मुलायम सिंह यादव का निधन, तीन बार रह चुके सीएम

Connect with Us on | Facebook

National

Politics