Diwali 2022: जानिए रोशनी और खुशियों के त्योहार का महत्व

-इस साल दिवाली के तीसरे दिन मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा
 | 
Diwali 2022

Diwali 2022: दिवाली एक रोशनी का पावन त्योहार है। यह त्योहार इस साल 24 अक्टूबर, 2022 को मनाया जा रहा है। यह पांच दिवसीय उत्सव है जो धनतेरस से शुरू होता है और भैया दूज के साथ समाप्त होता है। दिवाली का त्योहार कार्तिक के हिंदू महीने में साल की सबसे अंधेरी रात को मनाया जाता है। कार्तिक अमावस्या छोटी दीपावली पर मनाया जाने वाला पर्व है जो कि आज है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस साल दिवाली के अगले दिन  यानी 25 अक्टूबर 2022 को सूर्य ग्रहण है। 
 
ऐसे में इस साल गोवर्धन पूजा दिवाली के तीसरे दिन यानी 26 अक्टूबर 2022 को मनाई जाएगी। क्योंकि सूर्य ग्रहण के दौरान कोई भी पूजा करना अशुभ माना जाता है। 

Diwali 2022: तारीख और समय

  • अमावस्या तिथि शुरू: 24 अक्टूबर, 2022 - 05:27 PM
  • अमावस्या तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर, 2022 - 04:18 PM

Diwali का महत्त्व

  • दिवाली का पावन पर्व घरों और दिलों को रोशन करती है और यह त्योहार दोस्ती और एकजुटता का संदेश फैलाता है। यह आशा, सफलता, ज्ञान और भाग्य का पर्व है।
  • दिवाली को रोशनी का त्योहार माना जाता है। यह हमारे पास शक्ति, ज्ञान और गुणों का दीपक जलाने के दिन के रूप में मनाया जाता है। इस जीवंत उत्सव के पांच दिनों में से प्रत्येक हमें कुछ न कुछ सिखाता है और इसका एक महत्वपूर्ण उद्देश्य होता है।
  • दिवाली एक त्योहार है जिस दिन जब हिंदू समृद्धि की देवी, माँ लक्ष्मी पृथ्वी की यात्रा करती हैं और लोगों को सुख, धन और समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।
  • लोग इस दिन नए कपड़े पहनकर माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करते हैं। यह दिन विशेष लक्ष्मी पूजा के लिए समर्पित है।

Diwali 2022: उत्सव

दिवाली उत्सव के दिन घरो को रोशनी और दीयों (मिट्टी के दीपक) से रोशन करते है और घर को फूलों और रंगोली से भी सजाते है। वहीं प्राचीन समय से देवी लक्ष्मी और धन के अन्य देवताओं का आशीर्वाद पाने के लिए घर की खिड़कियों और घर के दरवाजे खुले छोड़ते है। 

Read More: Diwali 2022: दिवाली पर इस साल क्या रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, जानिए

Read More: Govardhan Puja 2022 : गोवर्धन पूजा का है धार्मिक व पौराणिक महत्व, जानिए गोवर्धन पूजा में अन्नकूट का महत्व?

Read More:T20 world cup 2022: मेलबर्न में भारत का पलड़ा भारी, बन सकता है PAK के लिए मुसीबत

National

Politics