John de Ruiter : आध्यात्मिक नेता ने महिला शिष्यों को बनाया अपना शिकार

- संबंध बनाकर देता था ज्ञान, नहीं मानता खुद को दोषी 
 | 
John de Ruiter

Khari Khari, News Desk: John de Ruiter : कनाडा में एक आध्यात्मिक नेता पर अपनी महिला शिष्यों पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। एडमॉन्टन में पुलिस ने शनिवार को 4 मामलों में 63 वर्षीय जॉन डी रुइटर (John de Ruiter) को गिरफ्तार किया। रुइटर की नाम कनाडा के सबसे धनी स्प्रिचुअल लीडर के तौर पर आता है।

आध्यात्मिक ज्ञान के नाम पर महिलाओं को फुसलाया

Alberta spiritual leader John de Ruiter charged with four counts of sexual  assault - The Globe and Mail

जॉन डी रुइटर ने 2017 और 2020 के बीच कई महिला शिष्यों के साथ संबंध बनाए। उसने आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्ति का सहारा लिया। आरोपी ने अपने फॉलोअर ग्रुप की महिला सदस्यों को बताया कि उसे एक आत्मा ने यौन गतिविधि में शामिल होने के लिए उकसाया था। रुइटर ने महिलाओं को कहा कि ऐसा करने से उन्हें आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।

शिकार हुई महिलाओं की बढ़ सकती है संख्या

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कुछ महिलाओं के आरोपों के आधार पर यह गिरफ्तारी हुई है। ऐसा लगता है कि इस मामले में शिकार हुई महिलाओं की संख्या और ज्यादा बढ़ सकती है। हमने उन्हें आगे आकर शिकायत दर्ज करवाने के लिए प्रोत्साहित किया।

डी रुइटर नहीं मानता खुद को दोषी 

डी रुइटर अपने आपको अपराधी नहीं मानता। उसके सहायकों ने इस मामले में अभी तक कोई बात नहीं की है। एक प्रवक्ता ज़ाबा वॉकर ने बताया कि डी रुइटर कानून की अदालत में इन आरोपों का सख्ती से मुकाबला करने का इरादा रखता है।

ये भी पढ़ें : 4 बुजुर्ग महिलाओं के साथ रेप......हत्या......साइको किलर अरेस्ट

ये भी पढ़ें : ग्रैंड स्लैम में सानिया मिर्जा की journey हुई खत्म

ये भी पढ़ें : 74th Republic Day 2023: राफेल, सुखोई, जगुआर... भारतीय जवानों की बहादुरी

ये भी पढ़ें : Athiya और Rahul पर हुई उपहारों की बरसात

ये भी पढ़ें : Ind Vs Nz 1st T20 : 6 साल से कीवी टीम भारत को घर में नहीं कर सकी परास्त

ये भी पढ़ें : Covid Update : जीरो-कोविड पॉलिसी खत्म होने पर सामने आये खतरनाक अंजाम

ये भी पढ़ें : Delhi Mayor Election: सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा दिल्ली मेयर चुनाव का मामला

Connect with Us on | Facebook

National

Politics