Pele Hospitalized: Get Well Soon, दुनिया भर के लोग मांग रहे दुआ !

पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती
 
 | 
Get well Soon King
अस्पताल में उपचाराधीन पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले, रिवाल्डो-एम्बापे ने मांगी दुआ

पेले के शरीर के कई अंगों ने काम करना किया बंद 

कैंसर से जूझ रहे हैं पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले

 

kharikhari News Desk : कतर में चल रहे विश्व कप के बीच ब्राजील से फुटबॉल प्रेमियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। इससे पहले भी वह यानी 7 महीनें पहले अस्पताल में भर्ती हो चुके थे तब अस्पताल में उपचाराधीन होने के बाद उनकी हालत में सुधार था लेकिन इस बार उनकी तबियत सुधरने का नाम नही ले रही है। बता दे कि वह साओ पाउलो के एक अस्पताल में भर्ती हैं। हालांकि जब उनकी तबियत बिगड़ी तो उस समय उन्हें सामान्य जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनके शरीर के अंगों पर कीमोथैरेपी का कोई असर नहीं हो रहा है। गौरतलब है कि पेले काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे है। वही अगर डॉक्टरों की मानें तो उनकी बीमारी अब खतरनाक रूप धारण कर चुकी है। 

 

  • दुनिया भर के लोग मांग रहे दुआ

डॉक्टर के मुताबिक, पेले के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उनके ऊपर कीमोथैरेपी का कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है। पेले के अस्पताल जाने के बाद यह बताया जाने लगा कि उनकी हालत गंभीर है, लेकिन उनकी बेटी केली नैसिमेंटो ने इसे खारिज किया था। वहीं पेले की हालत को देखकर दुनिया के कई फुटबॉलरों ने ट्वीट करना शुरू कर दिया है। कतर विश्व कप के आयोजकों ने भी पेले के लिए दुआ मांगी और दोहा की एक इमारत पर लेजर लाइट के जरिए उनकी तस्वीर को दिखाया और लिखा- जल्दी ठीक हो जाइए। 
 

National

Politics