Well Done :Badminton में Unnati Hooda ने लहराया परचम

Final में पहुंचने वाली पहली भारतीय बनीं हरियाणा की छोरी (Unnati Hooda) ! 
 
 | 
well done Unnati Hooda,/keep it up.
Badminton: उन्नति हुड्डा ने एशिया जूनियर चैंपियनशिप में रचा इतिहास

बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में रचा इतिहास,अब स्वर्ण पदक पर नजरें 

 

kharikhari News Desk : भारत की युवा शटलर उन्नति हुड्डा ने फिर एक इतिहास अपने नाम कर लिया है। उन्नति ने बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप में इतिहास रच दिया। जो की समस्त देशवासियों के लिए गर्व का विषय है। बता दें कि उन्नति अंडर-17 स्पर्धा के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। उन्नति ने थाईलैंड में अंडर-17 महिला एकल के सेमीफाइनल में जापान की मियोन योकोची को 21-8, 21-17 से हराया। शीर्ष वरीय उन्नति ने एक बार फिर कमाल किया। उन्होंने अंडर-17 महिला एकल सेमीफाइनल में अपना दबदबा कायम रखते हुए सीधे सेटों में मैच को अपने नाम कर लिया। ओडिशा ओपन चैंपियन ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। उन्नति अब स्वर्ण पदक मैच में थाईलैंड के सरुनराक वितिदसर्न से भिड़ेंगी।

  • पहले भी कई अवार्ड कर चुकी अपने नाम :
    इससे पहले अर्जुन एमआर-चिराग शेट्टी (2013) और कृष्णा प्रसाद गरगा-सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी (2015) की पुरुष युगल जोड़ी ने टूर्नामेंट में अंडर-17 वर्ग में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते थे। अब उन्नित का अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक होगा। बता दे कि उन्नति अब स्वर्ण पदक मैच में थाईलैंड के सरुनराक वितिदसर्न से भिड़ेंगी।

National

Politics