Achala Saptami 2023 : आज अचला सप्तमी को इस मंत्र-विधि से करें सूर्यदेव की पूजा, मिलेंगे ये लाभ
Khari Khari News :
Achala Saptami 2023 : रथ सप्तमी हिंदू कैलेंडर में माघ महीने के शुक्ल पक्ष के दौरान सप्तमी (7वें दिन) को मनाई जाती है। यह आज शनिवार को मनाए जा रही है। अचला सप्तमी को रथ सप्तमी, भानु सप्तमी, सूर्य जयंती, माघ जयंती या माघ सप्तमी केऔर आरोग्य सप्तमी के नाम से भी जानते हैं। इस दिन सूर्य देव की पूजा करते हैं और उनको जल का अर्घ्य देते हैं। यह त्योहार सूर्य देव को समर्पित है। अगर आप इस दिन पुरे तन मन से पूजा करते हो तो माना जाट है की सूर्यदेव की कृपा से रोग दूर होता है।
इस दिन भक्त सुबह जल्दी उठकर पवित्र स्नान करते हैं। रथ सप्तमी स्नान दिन का एक महत्वपूर्ण है और इसे सूर्योदय के समय किया जाना चाहिए। स्नान के बाद, भक्त सूर्योदय के समय सूर्य भगवान को जल देते हैं। यह नमस्कार मुद्रा में एक छोटे कलश से धीरे-धीरे जल चढ़ाकर सूर्य भगवान को खड़े होकर उनकी ओर मुख करके किया जाता है। कुछ भक्त हर बार सूर्य भगवान के बारह अलग-अलग नामों का जाप करने के साथ-साथ 12 बार इस अनुष्ठान को भी करते हैं।फिर सूर्य देव की लाल फूल, कपूर और धूप से पूजा की जाती है। इस दिन गायत्री मंत्र का जाप और सूर्य सहस्रनाम का पाठ करना अत्यंत शुभ माना जाता है।
ये भी पढ़ें : Use of Gangajal : जाने पूजा के दौरान गंगाजल का इस्तेमाल करने से मिलते है क्या फायदे
Connect with Us on | Facebook