जेल में लॉरेंस का इंटरव्यू, सवालों के घेरे में पंजाब सरकार-

राज्य की कानून व्यवस्था पर कई सवाल, अब क्या होगा आगे ?
KHARIKHARI NEWS DESK : दहशत की दुनिया का वह नाम जिसके नाम से हर कोई थरथर का पता है लॉरेंस बिश्नोई। पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी लॉरेंस बिश्नोई बठिंडा सेंट्रल जेल में बंद है। बावजूद उसके आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस का इंटरव्यू हुआ जिसके बाद विरोधियों ने पंजाब सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
इंटरव्यू के बाद जिलों और राज्य की कानून व्यवस्था पर कई सवाल:
आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू के बाद पंजाब की जेलों और राज्य की कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसा होना भी लाजमी है क्योंकि जिन्होंने देश और प्रदेश में दहशत का माहौल पैदा किया हुआ है और कहीं बेगुनाहों को मौत के घाट उतारा हो ऐसे गैंगस्टर को इतनी आजादी देना कहां तक सही है? विपक्षी दलों की माने तो आम आदमी पार्टी ने अपनी मिलीभगत से ध्यान हटाने के लिए गैंगस्टर को इंटरव्यू की सुविधा प्रदान की है।
सुखविंदर सिंह बादल ने किया कांग्रेस और आप की सांठगांठ का खुलासा:
इंटरव्यू के बाद विपक्षी दलों ने आम आदमी पार्टी पर कई जुबानी हमले बोले है इतना ही नहीं सुखविंदर सिंह बादल ने यह तक कहा कि गैंगस्टर ने जेल से पंजाब कई खुलासे किए हैं। सुखविंदर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग और भगवंत मान की सांठगांठ के भी कई खुलासे हुए हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि यहां कौन सुरक्षित है वह कौन भ्रष्ट यह कहने की जरूरत नहीं है। जबकि कानून व्यवस्था किस हद तक बिगड़ चुकी है यह आए दिन देखने को मिल रहा है। भगवंत मान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें सीएम पद त्याग देना चाहिए साथ ही उन्होंने उनसे इस्तीफे की मांग की है।
बठिंडा केंद्रीय जेल में बंद है लॉरेंस :
बठिंडा सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि लॉरेंस बठिंडा जेल में है। उन्होंने जेल परिसर में जैमर लगे होने और हाई सिक्योरिटी होने की बात कही। साथ ही कहा कि अलग-अलग जांच एजेंसियों द्वारा लॉरेंस को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाया रहता है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जेल व्यवस्था का वो पूरा ख्याल रखते है.. नेगी ने कहा कि यह संभव ही नहीं है कि कोई जेल से इंटरव्यू दे सके। उन्होंने जेल में सख्त सिक्योरिटी होने का दावा किया है।