तीसरे मोर्चे की कवायद में जुटी CM Mamta, CM पटनायक से करेंगीं मुलाकात !

आम भक्तों के साथ करेंगी दर्शन-
यात्रा के दौरान मंदिर जनता के लिए खुला रहेगा !
Kharikhari News Desk : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी तीन दिवसीय दौरे पर ओड़िशा पहुंची है। कुरान ममता जगन्नाथ मंदिर के दर्शन भी करेंगी। साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि देश में अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर थर्ड फ्रंट की कवायद भी शुरू हो गई है।
लोकसभा चुनाव को लेकर थर्ड फ्रंट की कवायद शुरू:
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि ममता थर्ड फ्रंट की कवायद शुरू कर चुकी हैं इस कड़ी में वह जोरों शोरों से जुट गई है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 3 दिन पहले ही समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश से मुलाकात की थी इसके बाद ही उन्होंने ओडिशा का रुख किया है। बता दें कि वह मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से भी मुलाकात करेंगी।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा TMC का दामन थाम सकते हैं ये नेता:
ममता के ओड़िशा दौरे को लोकसभा चुनाव 2024 के मध्य नजर विपक्षी गठबंधन को मजबूत करने की राजनीति के तौर पर भी देखा जा रहा है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अभी से लोकसभा के चुनाव में जोरों शोरों से जुट गई हैं। हालांकि उन्होने कांग्रेस के सभी नेताओं से दूरी बनाई है। चर्चा है कि पटनायक भी शामिल हो सकते है।
जगन्नाथ दर्शन के लिए जाएंगी CM :
ममता बनर्जी शाम के भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना करेंगी और इस दौरान मंदिर में एक घंटे का वक्त बिताएंगी। प्रभू जगन्नाथ के साथ-साथ मुख्यमंत्री भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा का भी दर्शन पूजन करेंगी। इसी के साथ वह मंदिर के गुंबद पर लगे ध्वज को बदलने के समय भी परिसर में मौजूद रहेंगी और ऐसा होते हुए देखेंगी।
चार घंटे के लिए रहेगा बंद मंदिर :
उनके स्वागत के लिए जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य सिंह द्वार पर उपस्थित रहेंगे। मंदिर के एक कर्मचारी ने कहा कि इस दौरान आम भक्तों के लिए मंदिर को बंद नहीं रखा जाएगा। हालांकि, मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए मंदिर के अंदर भी सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
5 बजे से 9 बजे के बीच होगा अनुष्ठान :
मंदिर के नियम मुताबिक, इस विशेष अनुष्ठान का पालन चैत्र महीने में 'प्रतिपदा तिथि' पर किया जाता है। दत्ता महापात्र के सेवादार शाम 5 बजे से 9 बजे के बीच यह अनुष्ठान करेंगे, जिस दौरान आम भक्तों के दर्शन पर रोक लगा दिया जाएगा क्योंकि इसे गुप्त तरीके से किया जाता है।
सीएम पटनायक से भी मिलेंगी ममता :
माना ये जा रहा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के साथ मुलाकात करेंगी और फिर वापस कोलकाता लौट आएंगी। इस बैठक को राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि देश में लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कयास ये लगाए जा रहे है कि ये बैठक बेहद खास हो सकती है...