फाजिल्का MLA की शादी में SAD अध्यक्ष पर बोलियां,Dance करके किया कमाल !
सुखबीर बादल पर डाली बोली
Kharikhari News Desk : पंजाब में कुछ दिनों से फाजिल्का के आम आदमी पार्टी के विधायक नरिंदरपाल सिंह सवाना की शादी के समारोह चल रहे हैं। जिसको हर कोई दिल खोल आकर एन्जॉय कर रहा है... पंजाब में शादी हो और बोलियाँ न हो ऐसा हो ही नहीं सकता.. इसी बीच शादी समारोह का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुई है, जिसमें सभी शादी समारोह में झूमते दिख रहे हैं।
जानिए क्या है बोली के बोल :
इसी बीच बोली डलती है, जिसमें शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल का जिक्र है। जिसके बोल थे- बारी बरसी खटन गया सी... खट के लियांदी खीर... कित्थे गया गोल्डी (विधायक जगदीप गोल्डी) जिसने हराता सुखबीर (अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल)। यह बोली पड़ते ही सभी हंसने लगते हैं और नाचने लगते हैं।
ये नेता हुआ शादी में शामिल :
विधायक सवाना का शादी समारोह को हर कोई बड़े चाव से एन्जॉय कर रहा है... जिसमें मंत्री चेतन सिंह जोड़ा माजरा, गुरमीत सिंह हेयर, हरजोत बैंस, जगदीप गोल्डी कंबोज भी पहुंचे।
जानिए कौन है दुल्हन :
फाजिल्का की खुशबू से विधायक की शादी हुई है। विधायक सिवाना की शादी खुशबू सावनसुख के साथ हुई है। जानकारी के अनुसार, दुल्हन का परिवार भी फाजिल्का से है और उनकी 200 एकड़ के करीब जमीन है। इतना ही नहीं, उनका मार्बल पत्थर का भी बिजनेस है।