SYL Dispute:4 January को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने बुलाई बैठक,इनको होना है हाजीर !

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री की अध्यक्षता में SYL मुद्दे पर होगी बैठक,दोनों राज्यों के CM रहेंगे मौजूद 
 
 | 
syl
SYL नहर विवाद का निकलेगा हल, पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री की Delhi में हाजरी 

SYL को लेकर बुलाई गई Punjab और Haryana की बैठक,केंद्र ने लिया फैसले का निर्णय 

 

Kharikhari News Desk : सतलुज-यमुना लिंक नहर (SYL) के मुद्दे पर एक बार फिर से सियासत गर्मा गयी है। पंजाब और हरियाणा के बीच जब भी बवाल हुआ तो हमेशा मुद्दा था SYL  ... अब इसी मुद्दे को सुलझाने के लिए जल्द ही दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच बैठक होगी। जिसके लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल यानी 4 जनवरी को Delhi में दोनों राज्यों के CM को बैठक में बुलाया है। केंद्र के हस्तक्षेप के बाद यह बैठक बुलाई गई है। हालांकि इससे पूर्व Chandigarh में हुई दोनों CM की बैठक बेनतीजा रही थी। पंजाब के CM Bhagwant Maan ने हाथ जोड़कर एसवाईएल का पानी देने से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इनकार कर दिया था। जिसके बाद दोनों प्रदेशों में घमासान होने लगा अब दोनों की दिल्ली में हाजरी होगी। 

syl

जानिए क्या बोले हरियाणा के मुखिया : 

Haryana के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने SC के आदेश का हवाला देते हुए SYL निर्माण के लिए समय सीमा तय करने को कहा था। इसके जवाब में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि उनके राज्य में पानी नहीं है, ऐसे में नहर निर्माण का सवाल ही नहीं उठता। अगर हरियाणा में पानी की कमी है तो प्रधानमंत्री से संपर्क कर यमुना व गंगा से पानी की व्यवस्था का अनुरोध कर सकते हैं। नवंबर माह में दो घंटे तक चली मैराथन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला तो मान ने तय एजेंडे के तहत यह कहकर बात समाप्त कर दी कि इस मामले में प्रधानमंत्री ही बैठक कर कोई हल निकाल सकते हैं। गौरतलब है कि अभी कुछ समय पहले भी दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के बीच फिर से जुबानी जंग तेज हो गई थी... जिसके बाद केंद्र ने अब दोनों राज्यों की सलाह करने का फैसला किया है। 
 

National

Politics