Haldi ki Rasam: दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले क्यों लगाई जाती है हल्दी? जानें वजह

 सनातन धर्म में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन कई रस्में निभाते हैं। सभी रस्मों का एक विशेष महत्व है। इन्हीं रस्मों में हल्दी की रस्म भी शामिल है।
 | 
दूल्हा-दुल्हन को शादी से पहले क्यों लगाई जाती है हल्दी?

 Haldi ki Rasam: सनातन धर्म में शादी के दौरान दूल्हा-दुल्हन कई रस्में निभाते हैं। सभी रस्मों का एक विशेष महत्व है। इन्हीं रस्मों में हल्दी की रस्म भी शामिल है। क्या आप जानते हैं कि शादी से पहले दूल्हा- दुल्हन को हल्दी क्यों लगाई जाती है।

इसलिए लगाई जाती है हल्दी

भगवान विष्णु को जगत के पालनहार कहा जाता है। किसी भी मांगलिक और शुभ कार्यों में प्रभु की पूजा जरूर की जाती है। श्री हरि की पूजा में हल्दी का बेहद खास महत्व है। आखिर यही वजह है कि शादी से पहले दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाना शुभ माना गया है। हल्दी को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। दुल्हा और दुल्हन को नजर से बचाव के लिए हल्दी लगाई जाती है।


हल्दी लगाने का महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बृहस्पति को विवाह और वैवाहिक संबंधों का कारक ग्रह माना गया है। इसी कारण से विवाह से पहले दूल्हा और दुल्हन को हल्दी लगाने से वैवाहिक जीवन सदैव सुखमय रहता है। साथ ही हल्दी लगाने से नकारात्मक ऊर्जा भी दूर रहती है। हल्दी की शुभता और इसका रंग जोड़े के जीवन में समृद्धि लाता है।  

वैज्ञानिक कारण

हल्दी स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती है। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसलिए हल्दी लगाने से इंफेक्शन नहीं होता है और रंग में भी निखार आता है। साथ ही थकावट दूर होती है।

National

Politics