खूबसुरत यादों के साथ विदा हुआ Rose Festival, Watch Photos !
परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुगध किया
Kharikhari News Desk : पंजाब यूनिवर्सिटी में 12वें रोज फेस्टिवल के आखिरी दिन खूब भीड़ रही। इन दौरान 130 तरह के रंग-बिरंगे गुलाबों की खूबसुरती की यादों को दिल में समेटने सैंकड़ों लोग रोज फेस्टिवल में पहुंचे। फेस्ट के अंतिम दिन आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पीयू की वाइस चांसलर प्रो. रेणु विग द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया। वहीं शाम को पंजाबी सिंगर लवजीत और पंजाबी सिंगर जस्सी खान की परफॉर्मेंस ने दर्शकों को मंत्रमुगध कर दिया।
विभाग ने लोगों जागरूक करने के लिए लगाए कई स्टाल :
विभाग की ओर से 12वें पंजाब यूनिवर्सिटी रोज फेस्टिवल में पर्यावरण, रक्तदान, ट्रैफिक जागरूकता आदि जैसे विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने के लिए कई स्टॉल लगाए गए थे। वहीं फेस्ट में लोक कलाकारों, नछार, स्टिक वाकर आदि की प्रस्तुतियां भी हुई। इस दौरान रंगोली, रोज प्रिंस एंड प्रिंसेस, पेंटिंग और फैंसी ड्रेस के विभिन्न आयु समूहों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रोज प्रिंस एंड प्रिंसेस प्रतियोगिता को लेकर छात्र बहुत उत्साहित दिखे। फूड कोर्ट में विभिन्न प्रकार के फूड आइटम्स का स्वाद चखने का मौका मिला। युवा एवं बच्चे भी एम्यूजमेंट पार्क और गेमिंग जोन में खूब मस्ती करते दिखे।
यह रहे विजेता
रोज प्रिंस, 0-1 वर्षिय
प्रथम स्थान सावतिक, दूसरा स्थान जसब जोशुहा, तीसरा स्थान दिवित अरोड़ा
1-2 वर्षीय
पहला स्थान मेहरांश्या बावा, दूसरा स्थान उदयवीर सिंह धालीवाल, तीसरा स्थान सार्मथ
2-3 वर्षीय
पहला स्थान गुरमानमन सिंह जौरा, दूसरा स्थान काविश, तीसरा स्थान अमिश जैन और चौथ स्थान हानिश
रोज प्रिंसेस, 0-1 वर्षीय
पहला स्थान हिरान्या शर्मा, दूसरा स्थान रहमत के कौर, तीसरा स्थान अधिवा सिंगला
1-2 वर्षीय
पहला स्थान इवाशिंका, दूसरा स्थान साबिया अरोड़ा, तीसरा स्थान दिशानी वर्मा, सांत्वना पुरस्कार नायरा
2-3 वर्षीय
पहला स्थान वरिहा, दूसरा स्थान जपनाज कौर, तीसरा स्थान अनन्या वर्मा
फैंसी ड्रेस विजेता
3-5 वर्षीय
पहला स्थान रिवोन बंसल और तेजस राणा, दूसरा स्थान इशमन कौर और मयशा लुथरा, तीसरा स्थान आयात और विवान, सांत्वना पुरस्कार आराध्या
6-9 वर्षीय
पहला स्थान परिशा, दूसरा स्थान विधुर गुलाटी और कबीर, तीसरा स्थान हर्ष गुलाटी और जपनूर कौर, सांत्वना पुरस्कार विनायक ठाकुर और दिविशा पूरी