Women Health: 45 की उम्र के बाद ज्यादा प्रोटिन की जरूरत,जानिए WHY ?

जानिए कमी को कैसे किया जाए पूरा -
 | 
health
ठंडे के बजाय गर्म पानी पीएं

खाने में अंकुरित चीजों का करें सेवन 

 

KhariKhari News Desk : मौसमी फल जैसे केला, संतरा, मौसंबी को लेकर भ्रांति है कि ठंड के मौसम में इनका सेवन सर्दी बढ़ाता है। यह सही नहीं है। मौसमी फल कभी नुकसान नहीं पहुंचाते। इनका सेवन करने में कोई नुकसान नहीं है। इस मौसम में मौसमी फल और हरी पत्तेदार सब्जियां आसानी से उपलब्ध होती हैं। महिलाओं के लिए यह जानना जरूरी है कि 45 वर्ष की उम्र के बाद उन्हें अतिरिक्त प्रोटिन की आवश्यकता होती है, लेकिन वे इस बात की अनदेखी करती हैं। प्रोटिन की आवश्यकता पूरी करने के लिए महिलाओं को अपने खाने में अंकुरित मूंग-चना बढ़ाना चाहिए। मूंगफली में प्रोटिन का एक अच्छा स्रोत्र है। ठंड के मौसम में गुड़ के साथ मूंगफली का सेवन किया जा सकता है।

मानें Doctors की सलाह : 
 
यह बात वरिष्ठ स्त्री रोग चिकित्सक डा. नीरजा श्रीवास्तव ने नईदुनिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि कई लोग ठंड के मौसम में अमरूद, केला जैसे मौसमी फलों का सेवन बंद कर देते हैं। यह सही नहीं है। मौसमी फलों के सेवन से कभी नुकसान नहीं होता। इतना जरूर है कि इन फलों को सीधे फ्रिज से निकालकर सेवन न करें। इन दिनों मौसम में बहुत बदलाव देखने को मिलते हैं। रात और सुबह के वक्त ठंड लगती है तो दोपहर के वक्त गर्मी का अहसास होने लगता है। इस मौसम में सेहत की देखभाल कुछ मुश्किल होती है। बहुत ज्यादा ठंड चीजों के सेवन से बचें। यह गला खराब कर सकती हैं।

ठंडे के बजाय गर्म पानी पीएं : 

इस मौसम में कम पानी पीने में आता है। इस वजह से त्वचा रूखी हो जाती है। महिलाएं कम से कम तीन लीटर पानी रोजाना पीएं। ठंड के मौसम में ठंडा पानी पीने के बजाय पानी को गुनगुना गर्म करने के बाद पीना अच्छा रहता है। विटामिन सी से भरपूर फल जैसे नींबू, संतरा, मौसंबी भी फायदेमंद साबित होते हैं।

National

Politics