जानिए फायदेमंद भोजन के बारे में, जिनके गलत सेवन से शरीर को नुक्सान भी हो सकता है

 | 
HEALTH

जो खाद्य पदार्थ सेहतमंद होते हैं, वहीं उनमें से कुछ खाद्य पदार्थ हमारे शरीर के लिए  हानिकारक भी होते है। गलत समय पर इन्हें खाने से फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है। इस लिए भोजन हमें सही समये पर ही खाने चाहिए।

सेब

रात में सेब खाने से शरीर में अधिक एसिड बनता है। जिससे आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए रात को सेब कभी न खाएं। अगर सही समये पर खाओगे तो आपके लिए फ़ायदेमंद रहेगा। 

केला

आप भी जानते ही है कि केला एक बहुत ही सेहतमंद फल माना जाता है। जो आपकी ताकत को बढ़ाता है। लेकिन अगर आप इसे सुबह खाली पेट खाते हैं तो यह कैल्शियम और मैग्नीशियम से संतुलन को बिगाड़ सकता है और आपके शरीर में जलन पैदा कर सकता है। इसलिए केले को सही समय पर खाए। 

कॉफी 

कॉफी को रात में न लें। कैफीन की अधिकता के कारण यह आपके शरीर के लिए हानिकारक भी सकती है। शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है, जिस के कारण आपका संतुलन बिगड़ सकता है। कॉफी को दिन में ही लें आपके लिए सही रहेगा।  

ग्रीन-टी

बढ़ते वजन के कारण आजकल हर कोई परेशान है। इस लिए वजन घटाने के लिए  ग्रीन टी का काफी इस्तेमाल किया जा रह हैं, लेकिन इसे रात में ही लें, सुबह खाली पेट लेने से फायदा नहीं होगा। ग्रीन-टी का सेवन रात में लेने से ही आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

दूध 

बहुत से लोग दूध को खली पेट पीना पसंद करते है । दूध कभी भी खाली पेट न पियें, क्योंकि इसमें मौजूद सैचुरेटेड फैट और प्रोटीन पेट की मांसपेशियों को कमजोर कर देता है, जिसके कारण हमारा सन्तुलन बिगड़ सकता है। खली पेट दूध पीना आपके लिए बहुत ही हानिकारक हो सकता है। अगर आप दूध को केले के साथ पीते हो तो वह आपके लिए फायदेमंद रहेगा। 

चाय 

जयादातर लोग ऐसे होते है की जिनको बिस्तर पर ही चाय पीने की आदत होती है। पर क्या आप जानते है कि यह आपके शरीर के लिए भी हानिकारक हो सकती है। कभी भी खाली पेट चाय न पिएं, नहीं तो एसिडिटी हो सकती है। चाय के साथ हमेशा बिस्किट या कुछ और लें।

दाल 

देर रात तक खाने में दाल का सेवन न करें क्योंकि इनमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है। जिससे यह पचती नहीं है और अपच का कारण बन सकती है। 

1.  सुबह खाली पेट फल खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह कैंसर जैसी बीमारियों को भी रोक सकता है।

2 . खाना खाने से पहले और बाद में 45 मिनट तक पानी न पिएं, जिससे खाना पूरी तरह से पच सके।

3. सुबह उठने से पहले आधा लीटर गर्म पानी पीने से आपके पेट की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है।

National

Politics