Health Benefits of Walnuts : सर्दियों में सुबह खाली पेट खाए भीगे हुए अखरोट, मिलते है ये बेनिफिट्स

 | 
Health Benefits of Walnutsv

Health Benefits of Walnuts : अखरोट एक ऐसा तत्व है जिसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते है। अखरोट आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसे ही अखरोट
खाली पेट खाना बहुत फायदेमंद होता है। स्वस्थ वसा, फाइबर, Vitamins और खनिजों से भरपूर, अखरोट न केवल Brain health और याददाश्त के लिए फायदेमंद होते हैं, बल्कि आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए भी सही माने जाते हैं। अखरोट में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, कॉपर, सेलेनियम, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। अखरोट को इसके कई फायदों के कारण सूखे मेवों लिया जाता है। 

डायबिटीज में मदद 

अगर आप ब्लड शुगर और डायबिटीज से बचना चाहते हैं तो भीगे हुए अखरोट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। जो लोग रोजाना 2 से 3 चम्मच अखरोट का सेवन करते हैं उनमें टाइप-2 डायबिटीज का खतरा कम होता जा रहा है। अखरोट रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज का खतरा कम होता है।

पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

अखरोट फाइबर से भरपूर होता है, जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। पेट को स्वस्थ रखने और कब्ज को रोकने के लिए फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ खाना जरूरी है। ऐसे में अगर आप रोजाना अखरोट का सेवन करेंगे तो आपका पेट भी ठीक रहेगा और आपको कब्ज नहीं होगी। भीगे हुए अखरोट पचने में भी आसान होते हैं।

भीगे हुए अखरोट खाना फायदेमंद 

अखरोट हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं लेकिन इनका सेवन करने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है। अगर आप अखरोट को रात भर पानी में भिगोकर अगली सुबह खाएंगे तो आपके शरीर को अधिक लाभ मिलेगा। अखरोट को कच्चा खाने के बजाय भिगोकर रखना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।अखरोट

तनाव दूर करने में उपयोगी

अखरोट खाने से आपका तनाव कम हो सकता है और आपको अच्छी नींद भी आती है। अखरोट में मेलाटोनिन होता है, जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। साथ ही ओमेगा-3 फैटी एसिड ब्लड प्रेशर को बैलेंस करता है और तनाव को दूर करता है। भीगे हुए अखरोट खाने से आपका मूड भी अच्छा होता है। जिसके कारण तनाव जल्दी सही हो सकता है। 

National

Politics