UP News: महिलाओं के कपड़े पहनकर सबके बीच सोया था युवक, आधी रात में कर दी ऐसी हरकत

 | 
UP News: महिलाओं के कपड़े पहनकर सबके बीच सोया था युवक, आधी रात में कर दी ऐसी हरकत 

Up News: यूपी के आगरा से एक हैरान करना वाला मामला सामने आया है। यहां महिलाओं के कपड़े पहने एक बहुरुपिया ने मजदूर को लूट लिया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए। मजदूरों के साथ महिलाओं के कपड़े पहले एक युवक सोया था। लेकिन जैसी ही आधी रात में उनकी नींद खुली तो वह गायब था। इसके साथ ही उनका फोन और मोटरसाइकिल भी गायब थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी।

जानकारी के मुताबिक आगरा के रुनकता स्थित सहकारी समिति के गोदाम पर गेहूं वसूली का काम चल रहा है। जहां पर सादाबाद के गांव सींचता निवासी इसाक मजदूरी का काम करता हैं। उसने बताया कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे महिला के कपड़े पहने युवक उनके पास आकर चारपाई पर बैठ गया, उसके हाथ में थैला था।  उस युवक ने बताया कि वह किन्नर है। कुछ देर आराम करने के बाद चला जाएगा। 


इसके बाद शाम को मजदूर अपना काम समाप्त कर सो गए। तब वह दोबारा आकर उनके साथ वहीं पर अलग चारपाई पर सो गया। रात के करीब ग्यारह बजे युवक ने मोटरसाइकिल डिवाइडर से नीचे उतारी। आवाज होने पर वह लोग जाग गए और पीछे दौड़े, लेकिन तब तक युवक मोटरसाइकिल चालू कर मथुरा की ओर भाग गया। आरोपी युवक उनकी जेब से मोटरसाइकिल की चाबी व मोबाइल भी ले गया है। 


अगले दिन सुबह आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो पास में ही मोबाइल दुकानदार ने बताया कि उस युवक ने उनकी दुकान से फोन में रिचार्ज कराया था। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक कैद हो गया है, जिसे मजदूरों ने पहचान लिया। फिलहाल मजदूर ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मजदूर की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

National

Politics