हरियाणा की इस खूबसूरत कथावाचिका ने हिंदू लड़के से की है शादी, महज 26 साल की उम्र में बनाए वर्ल्ड रिकॉर्ड

 | 
हरियाणा की इस खूबसूरत कथावाचिका ने हिंदू लड़के से की है शादी

हरियाणा की मशहूर कथावाचिका और गौभक्त देवी चित्रलेखा से सभी परिचित हैं। वो खूबसूरती के लिए काफी चर्चित है वहीं छोटी सी उम्र में उनके नाम भी कई वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं।

जब वो मात्र 4 साल की थीं तब वो गुरु गिरधारी बाबा की संस्था से जुड़ गई और कथा की ट्रेनिंग ली। 6 साल की उम्र में उन्होंने लोगों को उपदेश देना शुरू कर दिया था और वे तभी से कथा करती हैं। 

देवी चित्रलेखा एक आध्यात्मिक वक्ता तथा संगीत कलाकार हैं। वो भगवत गीता उपदेशक भी हैं। 2019 में चित्रलेखा को आध्यात्मिक तथा युवा उपदेशक के लिए 'वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड' द्वारा सम्मानित किया गया था। वो 26 वर्ष की है। 

कौन हैं देवी चित्रलेखा Devi Chitralekha ?
देवी चित्रलेखा जी का जन्म 19 जनवरी 1997 को हरियाणा के पलवल जिले के खंबी गांव में हुआ था। देवी चित्रकला की उम्र 26 वर्ष है। देवी चित्रलेखा का शुरुआती जीवन अपने गांव खंबी में ही व्यतीत हुआ। 

देवी चित्रलेखा ने अपना शुरुआत के 3 साल का जीवन अपने जन्म स्थान पर व्यतीत किया, इसके बाद चित्रलेखा जब 4 वर्ष की थी तब उन्हें उनके पिताजी ने 'श्री गिरधारी बाबा' नाम के एक संत के मार्गदर्शन में शिक्षा प्राप्त करने के लिए भेज दिया था। वहां पर उन्होंने कथा करना सीखा।

देवी चित्रलेखा ने शुरुआती शिक्षा अपने गांव के सरकारी स्कूल से की। इसके बाद जब वे 4 वर्ष की थी तब उनके पिताजी ने उन्हें श्री गिरधारी बाबा जी के आश्रम गौड़ीय वैष्णववाद की शिक्षा के लिए भेज दिया था। 

उनके पिताजी ने ऐसा इसलिए किया था क्योंकि जब देवी चित्रलेखा का जन्म हुआ था, तब उनके पिताजी ने कई संतो तथा साधु को अपने घर पर आमंत्रित किया था। 

तब एक संत ने उनके पिता जी से कहा था कि यह चमत्कारी बच्ची है, वह निकट भविष्य में दुनिया भर के लोगों को एक महान प्रबुद्ध व्यक्ति के रूप में आश्चर्यचकित कर देगी।

20 साल की उम्र में की थी शादी
देवी चित्रलेखा अपने परिवार के साथ हरियाणा के पलवल में रहती है। देवी चित्रलेखा के पिता का नाम तुकाराम शर्मा है। उनकी माता का नाम चमेली देवी है। देवी चित्रलेखा जी के बड़े भाई का नाम प्रत्यक्ष शर्मा है। देवी चित्रलेखा ने 23 मई 2017 को मात्र 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। देवी चित्रलेखा के पति का नाम माधव प्रभु जी है, जिनका असली नाम माधव तिवारी है।

गोसेवा धाम में किया था विवाह​
देवी चित्रलेका ने हरियाणा के पलवल जिले में ही गौ सेवा धाम हॉस्पिटल में विवाह किया था। देवी चित्रलेखा जी के पति माधव प्रभु छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले हैं, लेकिन शादी के बाद वे दोनों पलवल हरियाणा में ही रहते हैं।

National

Politics