RC Upadhyay Dance: हरियाणवी डांसर ने स्टेज पर लगाए देसी ठुमके, बेकाबू भीड़ ने बरसाए नोट, देखें Video

 | 
RC Upadhyay Dance: हरियाणवी डांसर ने स्टेज पर लगाए देसी ठुमके, बेकाबू भीड़ ने बरसाए नोट, देखें Video 

RC Upadhyay Dance: हरियाणवीं डांसर्स का डांस देखकर किसी के भी पसीने छुट जाते है। आपने भी हरियाणा की खुबसूरत डांसर्स के वीडियोज तो देखें ही होंगे। ऐसी ही एक मशहूर डांसर है आरसी उपाध्याय। आरसी उपाध्याय की गिनती आज हरियाणा की टॉप डांसर्स में होती है। अपने लटकों-झटकों और देसी ठुमकों में वह अब सपना चौधरी पर भी भारी पड़ जाती हैं।

सिर्फ डांस ही नहीं, बल्कि रागनी परफॉर्मेंस में भी आरसी उपाध्याय का खूब  जलवा देखा जाता है। आरसी उपाध्याय जहां भी परफॉर्म करने जाती हैं, बच्चों से लेकर बुजुर्ग ताऊजी तक वहां जमा हो जाते हैं। वो आरसी उपाध्याय के साथ डांस करने से भी झिझकते नहीं हैं। कोई आरसी उपाध्याय के साथ ठुमके लगाता है, तो कोई नोटों की बरसात करता है।


अब आरसी उपाध्याय की ये परफॉर्मेंस ही देख लीजिए। एक लाइव इवेंट में उन्होंने 'छम छम पायल बाजे, घनी गजब चाल तेरी' पर डांस करना शुरू किया। उनके ठुमकों ने ऐसा समा बांधा कि सब देखते रह गए। लोग स्टेज पर आकर आरसी पर नोट लुटाने लगे। वहीं कुछ लोग तो भीड़ में ही नाचने लगे।


 

National

Politics