Plants: भूलकर भी न लगाए ये 4 पौधे, वरना घर में हो जाएगी सांपो की एंट्री

 | 
Plants: भूलकर भी न लगाए ये 4 पौधे, वरना घर में हो जाएगी सांपो की एंट्री 

Plants: बहुत से लोगों को पेड़-पौधे लगाने का शौक होता है।  अपने इस शौक को पूरा करने के लिए लोग घर के बाहर या छत पर गार्डनिंग  करते हैं। अगर आप भी इस चीज का शौक रखते है तो पेड़-पौधे लगाते समय कुछ चीजों का ध्यान रखें।

नहीं तो आपके घर में सांपों की एंट्री हो सकती है। जी हां कुछ पेड़-पौधे होते हैं जो सांपों को अट्रैक्ट करते हैं। अगर आपने अपने आंगन में इन्हें लगा लिया तो सांप वहां अपना ठिकाना बना लेंगे। जानिए कौनसे है वो पौधे जिन्हें घर पर लगाने से आपको बचना चाहिए। 

1. नीबू का पेड़

घर के पास नींबू का पेड़ लगाने से बचना चाहिए क्योंकि इसके आस-पास सांप मंडराते रहते हैं। दरअसल नींबू को कीड़े-मकोड़े, चूहे या पक्षी खाते हैं। इस पेड़ पर पक्षी अपना डेरा बसा लेते हैं। यहां अपना शिकार बनाने के लिए सांप आते रहते हैं। 

2. जैस्मिन
कई लोग घर में शांति, पॉजिटिविटी और सुगंध के लिए जैस्मिन का पौधा लगाते हैं> ये छायादार पौधा होता है जिसके आस-पास सांप रहना पसंद करते हैं। 

3. चंदन का पेड़

कुछ सांप पेड़ पर ही रहते हैं क्योंकि उन्हें खाना वहीं से मिलता है। चंदन के पौधे की खुशबू बहुत ज्यादा होती है इस वजह से सांप उनके नीचे रहना पसंद करते हैं। 

4. सरु का पौधा

सरु का पौधा सजावटी होता है, इसकी पत्तियां बारीक और झाड़ीनुमा होती है। इस तरह की पत्तियां होने की वजह से सांप इसके पीछे आसानी से छिप जाते हैं, इसलिए आगे अगर इस पौधे को घर में लगाने की सोच रहे हैं तो भूलकर भी ऐसा न करें। 

National

Politics