Muskan Baby Dance: 'मैने रंग ला लेन दे' गाने पर मुस्कान बेबी ने जलेबी की तरह घुमाई कमर, डांस देख पानी-पानी हो गए दर्शक

हरियाणवी डांसर्स में मुस्कान बेबी का नाम भी शामिल है। सपना चौधरी की तरह मुस्कान बेबी की भी हरियाणवी इंडस्ट्री में अलग पहचान है। वह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती है। इन दिनों मुस्कान बेबी का एक डांस वीडियो काफी धूम मचा रहा है। इस वीडियों को लाखों लोग देख चुके है।
हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक ग्रामीण संस्कृति में होली मिलन समारोह का अपना जलवा होता है। रागनी कंपीटिशन का आयोजन होता है, जिसमें समूचा गांव मस्ती में सराबोर दिखता है। हरियाणा की हर-दिल-अजीज डांसर मुस्कान बेबी का एक ऐसा ही डांस वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह होली मिलन समारोह में दिल खोलकर डांस कर रही हैं।
इस वीडियो को स्पेशल रागनी स्टूडियो ने दो साल पहले शेयर किया था। वीडियो में मुस्कान बेबी सफेद रंग के सलावार सूट पर काले रंग का दुपट्टा लिए हुए नजर आ रही हैं। वह मंच पर हैं और चारों ओर गांव के बड़े-बूढ़ों से लेकर बच्चे और जवान सब बैठे हुए हैं। होली मिलन समारोह का मौका है और होली के गीत बज रहे हैं।
मुस्कान बेबी इस वीडियो हरियाणवी होली लोक गीत 'री आया होली का त्योहार मैने रंग ला लेन दे' पर डांस कर रही हैं। इस दौरान उनकी फुर्ती और कमर की लचक देखने लायक है। होली के इस खास मौके पर मुस्कान बेबी का यह डांस वीडियो वाकई फैंस के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। आपको यह डांस वीडियो कैसा लगा हमें जरूर बताइएगा।