Haryana Weather : हरियाणा के मौसम में बड़ा बदलाव, इन जिलों में बारिश की संभावना, यहां जानें अपडेट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है। इस बीच नए पश्चिमी विक्षोभ का असर अब पंजाब और हरियाणा के कई जिलों पर दिखाई देगा। बादल पाकिस्तान के उत्तरी भागों में सक्रियता के बाद किसी और दिशा में चले जाएंगे।
इससे विभिन्न स्थानों पर अच्छी वर्षा (Haryana Weather Update) होने की संभावना भी दिखाई दे रही है। मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दो या तीन दिनों में हरियाणा का मौसम बदल जाएगा।
मौसम विभाग ने हरियाणा में मध्यम बरसात का पूर्वानुमान दिया है। 30 अगस्त को भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा।
पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल जिलों में बीच-बीच में बारिश हो रही है। इन स्थानों में तेज हवा और गरज चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा, हरियाणा के कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की उम्मीद है।