Haryana: हरियाणा में कई ट्रेनें हुई रद्द, किसान आंदोलन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें

 | 
Haryana: हरियाणा में कई ट्रेनें हुई रद्द, किसान आंदोलन ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें 

Haryana News: हरियाणा में किसान आंदोलन के चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों के इस आंदोलन ने रेलयात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी है। इसी बीच उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल पर किसान आंदोलन के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।  जिसके चलते  मंगलवार को 11 ट्रेनें रद्द रहेगी।  

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04487, रोहतक-हांसी, ट्रेन संख्या 04488, हांसी-रोहतक, ट्रेन संख्या 04746, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04571, भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, ट्रेन संख्या 04576, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर-हिसार, ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना सोमवार को रद्द रही।


मंगलवार को ट्रेन संख्या 04571, भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 04572, धुरी-सिरसा, ट्रेन संख्या 04573, सिरसा-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04574, लुधियाना-भिवानी, ट्रेन संख्या 04575, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04576, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04743, हिसार-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04744, लुधियाना-चूरू, ट्रेन संख्या 04745, चूरू-लुधियाना, ट्रेन संख्या 04746, लुधियाना-हिसार, ट्रेन संख्या 04488, हांसी-रोहतक ट्रेन मंगलवार को रद्द रहेगी। 24 अप्रैल को ट्रेन संख्या 04571 भिवानी-धुरी, ट्रेन संख्या 14654, अमृतसर-हिसार और ट्रेन संख्या 14653, हिसार-अमृतसर ट्रेन रद्द रहेगी।


 

National

Politics