Haryana: हरियाणा में गोलगप्पे वाले की हत्या, आरोपियों ने ऐसे दिया था वारदात को अंजाम

 हरियाणा में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला गुरूग्राम से सामने आया है। यहां मजाक करने पर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक की हत्या कर  दी गई।
 | 
mmm

Haryana: हरियाणा में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। ताजा मामला गुरूग्राम से सामने आया है। यहां मजाक करने पर गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक की हत्या कर  दी गई। इस वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को 24घंटे भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक मामला गुरुग्राम के सेक्टर-53 का है। 24 अप्रैल को एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पति अरविंद के साथ गांव वजीराबाद में किराए पर रहती है। अरविंद वजीराबाद मंडी में गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता है। रात 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि दो युवकों ने उसके पति को कांच की बोतल मार दी, जिसके कारण वह जख्मी हो गया है। जब वह मौके पर पहुंची तो पता लगा कि पुलिस ने उसे अस्पताल भेज दिया। यहां अस्पताल में उसके पति को मृत घोषित कर दिया गया है।

वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेंद्र ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी पुलिस से छुपने के लिए उत्तरप्रदेश भाग गए। पुलिस ने जाल बिछाकर गांव चौखड़ा यूपी से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह वजीराबाद में ही रहते हैं और सब्जी की रेहड़ी लगाने का काम करते हैं। 

उन्होंने ऑटो खरीदा था जिसकी खुशी में वह शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान मृतक अरविंद ने उनके साथ मजाक कर दिया जिससे वह गुस्से में आ गए और उसके सिर पर कांच की बोतल मार दी। आरोपियों ने मृतक के सिर पर कई वार किए और उसे जख्मी हालत में छोड़कर फरार हो गए।  
 

National

Politics