Haryana: हरियाणा में यमुना पर नहाने गया था बच्चा, दो दिन बाद नदी के किनारे मिली लाश

 | 
Haryana: हरियाणा में यमुना पर नहाने गया था बच्चा, दो दिन बाद नदी के किनारे मिली लाश  

Haryana: हरियाणा के फरीदाबाद में एक 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। यहां यमुना नदी के किनारे बच्चे का शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिला। शव देखने के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार शिव कॉलोनी में रहने वाले लियाकत का बेटा अमीन बीते 23 अप्रैल को यमुना नदी में नहाने के लिए गया था। काफी देर के बाद भी जब बेटा घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और सूचना पुलिस को दी। पल्ला थाना में मामले की शिकायत दर्ज कराई गई।  जिसके बाद वीरवार को कुछ लोग मछली पकड़ने के लिए यमुना नदी में गए थे। उन्हें नदी के किनारे बच्चे की लाश दिखी। उन्होंने पुलिस को इसकी  सूचना दी। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हालत में था। चेहरा देखकर बच्चे की पहचान करना मुश्किल था। 

उसके पहने हुए कपड़ों से बच्चे की पहचान हो पाई। वहीं इस मामले में पल्ला थाना एसएचओ समेर ने बताया कि उनको सुबह सूचना मिली कि यमुना के नजदीक एक बच्चे का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर बीके नागरिक अस्पताल भेजा गया। कपड़ों से बच्चे की पहचान कराई गई। पुलिस मामले में गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। 


 

National

Politics