Expensive Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, जानिए क्या है इसकी खासियत?

 | 
Expensive Mango: ये है दुनिया का सबसे महंगा आम, जानिए क्या है इसकी खासियत?

Expensive Mango: गर्मियों का सीजन शुरु होते ही आम की बिक्री शुरु हो जाती है। आम खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे महंगा आम कौनसा है। आइए जानते हैं कि किस किस्म का आम महंगा है। साथ ही जानते हैं कि इस आम की खासियत क्या है।


कहाँ और कैसे किया जाता है तैयार
दुनिया के इस लाखों की कीमत में बिकने वाले आम को मियाकाजी आम कहा जाता है। इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि आम आदमी इसे बिल्कुल भी नहीं खरीद सकता। इसका उत्पादन कई देशों में किया जाता है। मियाकाजी आम ज्यादातर जापान में उगाया जाता है। मियाकाजी आम को कई जगहों में उगाया जाता है।

 भारत और पाकिस्तान में इस आम को खाना लोग बहुत ही ज्यादा पसंद करते हैं। देवगढ़, रतनगिरी समिति पश्चिम भारत के कोंकण क्षेत्र में इसकी खेती की जाती है और इसे उगाने के लिए सबसे पहले हमें बहुत ही अच्छी बारिश और मिट्टी की आवश्यकता होती है। पर्याप्त मिट्टी, बारिश, गर्म तापमान मियाकाजी आम के लिए एक बहुत ही बेहतरीन वातावरण माना जाता है।

जानिए क्या है खासियत
मियाकाजी आम को आजकल भारत में भी उगाया जाने लगा है, लेकिन भारत में इसकी खेती बहुत ही कम होती है क्योंकि इसकी कीमत इतनी ज्यादा होती है कि कई किसान इससे अफोर्ड नहीं कर पाते हैं। मियाकाजी आम की कीमत 3 लाख रुपए प्रति किलोग्राम होती है। जिसकी खेती करना आम बात नहीं है। 

मियाकाजी आम को देखते ही आप भी इसकी और आकर्षित होने लग जाएंगे। इसका वजन 350 ग्राम होता है। मियाकाजी प्रांत में इस आम को ज्यादातर उगाया जाता है। यहां की पर्याप्त जलवायु इसके लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है। जिसके लिए इस आम की खेती वहां पर सबसे ज्यादा होती है। 

मियाकाजी आम को सबसे महंगे आम का खिताब भी मिल चुका है। अपने गजब के स्वाद, लुक और खुशबू के कारण इसे बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। आम की यह नस्ल जापान में बहुत ही प्रसिद्ध है। इसे मियाकाजी आम या फिर।सूरज का अंडा भी कहा जाता है।

National

Politics