Crime: हरियाणा में हैवानियत की हदें पार, मासूम को पत्थरों में फंसा कर किया दुष्कर्म

 | 
Crime: हरियाणा में हैवानियत की हदें पार, मासूम को पत्थरों में फंसा कर किया दुष्कर्म 

Haryana Crime: हरियाणा के गुरुग्राम में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। 45 साल के आरोपी मजदूर ने मासूम बच्ची को पत्थरों के बीच फंसाया और फिर उसके साथ दरिंदगी की। घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ हालत में पत्थरों के बीच से बच्ची को बरामद किया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

जानकारी के मुताबिक मामला भोंडसी थाना क्षेत्र के गांव रिठौज का है। यहां मध्यप्रदेश के पन्ना निवासी कई मजदूर रिठौज ढाणी पर रविंद्र फौज के मकान में निर्माण कार्य कर रहे थे। बताया जा रहा है कि मजदूर वहीं पर एक मकान में रह रहे थे। आरोपी भी उनके साथ यहीं पर रहता था। इसी दौरान वीरवार रात को एक  मजदूर की तीन साल की बच्ची गायब हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे एक मकान के पीछे बच्चे के रोने की आवाज सुनी तो ग्रामीणों देखा। 

वहां पत्थरों के बीच बच्ची खून से लथपथ मिली।  ग्रामीणों ने बच्ची के मिलने की सूचना मजदूरों को दी तो वह मौके पर पहुंचे और बच्ची की पहचान की। वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना  पुलिस भी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को कब्जे में लेकर गुरुग्राम के नागरिक अस्पताल में एडमिट कराया। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है।  पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं इस घटना की सूचना सीन ऑफ क्राइम व फिंगर प्रिंट की टीमें भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

National

Politics