2024 चुनाव के लिए जुटी हरियाणा BJP, ओपी धनखड़ ने किया संगठन का विस्तार-

हरियाणा में BJP ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर लिया बड़ा फैसला !
 
 | 
DHANKHAR
धनखड़ ने पटौदी MLA को दी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी- 

सुनीता दांगी बनी महिला प्रदेश अध्यक्ष !

 

KHARIKHARI NEWS DESK : हरियाणा में 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए BJP हरियाणा अभी से तैयारियों में जुट गई है.. प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने बड़ा संगठन विस्तार किया है... जिस  पटौदी विधायक सत्य प्रकाश जरावता को भाजपा का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है...  साथ ही, यमुनानगर की ईश्वर पलाका और रोहतक की रेणु डाबला को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई है...  सुनीता दांगी को हरियाणा महिला बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। 

S

ये किया बदलाव :
रेवाड़ी के हुक्म यादव सहित करनाल के भगवान दास कबीर पंथी, रोहतक के अजय बंसल, नारनौल के राकेश शर्मा और सोनीपत की सुमित्रा चौहान को सदस्य की जिम्मेदारी दी है। धनखड़ ने 5 प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भी नियुक्त किए हैं। 

D

चार जिलो में सौपी गयी जिम्मेदारी : 
हरियाणा भाजपा ने रेवाड़ी, जींद, सोनीपत और पानीपत जिलों में जिला प्रभारी नियुक्त किए हैं... गौर हो कि अभी फिलहाल बीजेपी कुछ जिलों में फोकस कर रही है.. जिसके चलते रेवाड़ी से मुकेश गौड, जींद से धर्मवीर मिर्जापुर, सोनीपत से जवाहर सैनी और पानीपत से संदीप जोशी को जिम्मेदारी दी गई है...  इसके अलावा, तीन जिलों के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।  इनमें रेवाड़ी से प्रीतम चौहान, महेंद्रगढ़ से दयाराम यादव और रोहतक से रणबीर ढाका को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। 

DHANKHAR

दोनों चुनावों की तैयारी में : 
बता दें कि 2024 में हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने वाले हैं...  ऐसे में पार्टी की कोशिश है कि वह संगठन का विस्तार कर अधिक से अधिक लोगों को अपने साथ जोड़ सके।  यही कारण है कि पार्टी संगठन के विस्तार में लगी हुई है। 

National

Politics