हरियाणा के गांव नहराना में देदो पीर के मंदिर में गडरिया लुहारों का लगा मेला, कई प्रदेशों से गडरिया लुहार के लोगों ने माथा टेकर मांगी मन्नतें

 | 

हरियाणा में सिरसा जिले के गांव नहराना में देदो पीर मंदिर में हर वर्ष की तरह शनिवार को मेला लगा। इस मेले में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित अनेक प्रदेशों के गडरिया लुहार जाति के लोगों ने देदो पीर मंदिर में माथा टेकर मन्नतें मांगी। 

हरियाणा के गांव नहराना में देदो पीर के मंदिर में गडरिया लुहारों का लगा मेला, कई प्रदेशों से गडरिया लुहार के लोगों ने माथा टेकर मांगी मन्नतें
गौरतलब है कि हर वर्ष 27 अप्रैल को गडरिया लुहार जाति के लोग देदो पीर मंदिर में पहुंचते हैं। वहीं गांव व आसपास गांव के लोग भी मंदिर में पहुंचकर मन्न्तें मांगते हैं। मंदिर में भक्तों द्वारा प्रसाद, भारी, तूंबाक चढ़ाई जाती है। देदो पीर कमेटी नहराना द्वारा मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए लंगर, रहने ठहरने की विशेष व्यवस्था करती है। 

हरियाणा के गांव नहराना में देदो पीर के मंदिर में गडरिया लुहारों का लगा मेला, कई प्रदेशों से गडरिया लुहार के लोगों ने माथा टेकर मांगी मन्नतें

मंदिर में माथा टेकने वालों की शनिवार सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो गई। दोपहर के बाद अनेक प्रदेशों से पहुंचे गडरिया लुहारों ने मंदिर में माथा टेका। इसी के साथ मंदिर परिसर में कुश्ती दंगल सहित अनेक खेलों का आयोजन किया गया।  कुश्ती देखने के लिए लोगों की भीड़ लग जाती है। विजेता गुडरिया लुहार को ईनाम में नगद राशि दी जाती है। 

हरियाणा के गांव नहराना में देदो पीर के मंदिर में गडरिया लुहारों का लगा मेला, कई प्रदेशों से गडरिया लुहार के लोगों ने माथा टेकर मांगी मन्नतें

होते हैं रिश्ते 
इस मेले में अनेक प्रदेशों के गडरिया लुहार पहुंचते हैं। इसके लिए लड़के व लड़कियां भी मेले में पहुंचते हैं। यहां पर कई लड़के व लडकियों के बुजुर्ग रिश्ते भी करते हैं। 

हरियाणा के गांव नहराना में देदो पीर के मंदिर में गडरिया लुहारों का लगा मेला, कई प्रदेशों से गडरिया लुहार के लोगों ने माथा टेकर मांगी मन्नतें

कमेटी के प्रधान महेंद्र सिंह ने बताया कि देदो पीर मंदिर में शनिवार को मेला आयोजित किया गया। मंदिर में अनेक प्रदेशों के गडरिया लुहार जाति के लोग पहुंचते हैं।

हरियाणा के गांव नहराना में देदो पीर के मंदिर में गडरिया लुहारों का लगा मेला, कई प्रदेशों से गडरिया लुहार के लोगों ने माथा टेकर मांगी मन्नतें

National

Politics