Bharat Jodo Yatra: शाहबाद में लंच ब्रेक के लिए रुके राहुल, जानिए आगे की प्लानिंग !

तीन बजे नई अनाज मंडी से अंबाला रवाना होगा काफिला- 
 | 
rahul
कोहरे के बीच भी नहीं डगमगाया Rahul और समर्थकों का हौसला 

राहुल से मिलने पहुंचे राकेश टिकैत

किसानों का मिल रहा भरपूर समर्थन 

 

Kharikhari News Desk : राहुल गांधी की Bharat Jodo Yatra का हरियाणा में खासा क्रेज दिख रहा है.. आलम ये है कि घने कोहरे के बीच भी न तो राहुल का और न उनके समर्थको का हौसला डगमगाया है... गौरतलब है कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के साथ कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शुरू की थी... कुरुक्षेत्र के खानपुर कोलिया गांव से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हुई। अब ये यात्रा हरियाणा के हर प्रदेश में जा रही है.. राहुल का ये अनोखा अंदाज हरियाणा के लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है। 

नफरत का माहौल खत्म करने के लिए यात्रा- हुड्डा 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का यात्रा के बाद कोई न बयान सामने आता रहता है.. हुड्डा ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ते जब वो विपक्ष को खरी-खरी न सुनते हो... हुड्डा ने अब कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पूरे देश में भाईचारा बढ़ रहा है। नफरत का माहौल खत्म हो रहा है। हरियाणा में यात्रा को अपार जनसमर्थन मिला है। अब पंजाब में भी पूरा जन समर्थन मिलने की उम्मीद है। यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने उत्साहित कार्यकर्ताओं में जोश भरा। 

rt

शाहबाद में यात्रा का लंच ब्रेक:

भारत जोड़ो यात्रा शाहाबाद पहुंच गई है, जहां नई अनाज मंडी में लंच ब्रेक हुआ है। अब यात्रा फिर शुरू होगी जो सीधे अंबाला के लिए निकलेगी। करीब साढ़े तीन बजे अंबाला की सीमा में प्रवेश करेगी। बता दें कि राहुल आम लोगों के साथ बैठकर ही खाना खाते है ऐसे में लोगों में राहुल का क्रेज देखते ही बन रहा है... 

राहुल से मिलने पहुंचे टिकैत

किसान नेता राकेश टिकैत राहुल गांधी से मुलाकात करने पहुंचे। राहुल गांधी फिलहाल लंच ब्रेक के चलते शाहबाद नई अनाज मंडी में शामियाने में ही है। फिलहाल उन्होंने सांसद दीपेंद्र हुड्डा से मुलाकात की और बताया कि वह पहले राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे और उसके बाद पत्रकारों से चर्चा करेंगे। वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि राहुल गांधी से मिलने के लिए विशेष तौर पर किसान संगठनों को नहीं बुलाया गया है। राकेश टिकैत क्या चर्चा करेंगे यह मुलाकात के बाद ही पता चल पाएगा। हालांकि टिकैत ने ये साफ कर  दिया है कि जो किसानों का साथ देगा हम हमेशा उनके साथ खड़े है। 
 

National

Politics